अपनी पसंद की खबर खोजें
मिली जानकारी के मुताबिक घटना के बाद बुधवार को टिकरापारा पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित शिवम द्विवेदी ने बताया कि वह अपने पिता बुद्धसेन के साथ नौकरी की बातचीत करने के लिए भाटिया पेट्रोल पंप गया हुआ था। इस दौरान करीब साढ़े 8 बजे दोनों पेट्रोल पंप के बाहर सड़क के किनारे बैठे हुए थे। इसी दौरान सामने से गुजर रहे कुछ युवकों ने उनसे घूरने की बात कहते हुए जबरन बहसबाजी चालू कर दी और देखते-देखते उनपर हाथ-मुक्कों और पत्थर से हमला कर दिया।
इस घटना में एक बदमाश ने शिवम् के पिता बुध्दसेन पर चाकू से भी हमला किया जिससे उनकी उंगलियों पर चोट आई है। वहीं शिवम को भी काफी चोट आई है, ऊपरी हिस्सा कट गया। घटना के वक्त इस दौरान कई लोग गाड़ियों में पेट्रोल डलवा रहे थे, गनीमत रही की पथराव में और किसी को चोट नहीं आई। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है और उनकी तलश में जुट गई है।