अपनी पसंद की खबर खोजें
मिली जानकारी के मुताबिक, भरत प्रजापति ने मृतक कैदी केसर की हत्या करने के लिए बाथरूम में बैठकर नहाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाली ईंट का इस्तेमाल किया था. अहमदाबाद शहर ऐल डिविजन के इंचार्ज एसीपी ऐचऐम कंसागरा ने बताया कि मृतक कैदी केसर पटेल गुजरात के बनासकांठा में हुई एक हत्या के केस में 5 साल की सजा काट रहा था. हत्या करने वाला कैदी भरत प्रजापति गांधीनगर के मानसा का रहने वाला है. कुछ साल पहले भरत आर्मी में लांस नायक के तौर पर भर्ती हुआ था. उसकी पोस्टिंग मध्य प्रदेश के ग्वालियर में थी, जहां उसने अपने एक साथी की हत्या कर दी थी. इसको लेकर स्थानीय पुलिस थाने में एक केस भी दर्ज किया गया था. उसके खिलाफ आर्मी कोर्ट में केस चला. बाद में उसे कोर्ट मार्शल का सामना करना पड़ा, जहां भरत प्रजापति को आजीवन कैद की सजा सुनाई गई थी. इंचार्ज एसीपी ऐचऐम कंसागरा ने कहा कि, हत्यारे कैदी भरत प्रजापति को आजीवन कैद की सजा के तहत अहमदाबाद की साबरमती जेल जुलाई महीने में लाया गया था. भरत ने इस हत्या से पहले भी जेल में 15 जनवरी को दूसरे एक कैदी के साथ भी तकरार की थी. उस वक्त भी सामने वाले कैदी को इंट मारकर घायल किया था. इसके लिए उसे जेल नियमों के मुताबिक सजा भी दी गई थी