अपनी पसंद की खबर खोजें
मिली जानकारी के अनुसार, मेडिकल कॉलेज के सर्जिकल वार्ड में बिजली के तारों में अचानक चिंगारी निकलने लगी और विस्फोट की आवाज आने लगी। तारों में चिंगारी निकलने के साथ ही वार्ड के तीनों यूनिट में धुंआ भर गया। इससे मरीजों और परीजनों को परेशानी होने लगी। सर्जिकल वार्ड के बाहर दीवार पर लगे बिजली केबल में शार्ट-सर्किट से 3-4 बार धमाके की आवाज के साथ बिजली सप्लाई बंद हो गई।
तीनों यूनिट में करीब 40 मरीज भर्ती थे। धुआं भर जाने से मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। अग्निशमन यूनिट के सहारे आग को बुझाया गया। स्टाफ नर्स और कर्मचारियों की मदद से यूनिट के मरीजों को दूसरे वार्डों में स्ट्रेचर और व्हीलचेयर के सहारे शिफ्ट कर दिया गया।