अपनी पसंद की खबर खोजें
घटना के बाद तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस ने बताया कि घटना नंदिनी थाना केअंतर्गत की है। जहां पति पत्नी टहलने के लिए निकले हुए थे, उनके साथ उनका 10 साल का एक नाती भी था। इसी दौरान दोनों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया।घटनास्थल बस स्टैंड बाईपास अहिवारा का है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया।आरोपी की तलाश में नंदिनी पुलिस जुटी है।