अपनी पसंद की खबर खोजें
टक्कर मारने के बाद चालक वहां से फरार होने की फिराक में था लेकिन ग्रामीणों ने उसे लगातार 5 किलोमीटर तक फिल्मी स्टाइल में दौड़ाकर आखिर कार पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है ।
इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी चालक शराब के नशे में धुत था और ट्रक तपकरा से धान लोड कर पत्थल गांव की ओर जा रही थी उसी दौरान फरसाबहार के पास अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी और हादसा हो गया । स्कॉर्पियो में बैठे आठ लोगों में से दो को गंभीर चोटें आई है जिन्हें ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसा भर में भर्ती कराया गया है
फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर शराबी ड्राइवर को गिरफ्तार कर जांच में जुट गई है ।