अपनी पसंद की खबर खोजें
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुसौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम लोहरसिंह निवासी धनकुमारी पटेल पति तिलकराम पटेल 52 साल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 20 मई की सुबह तकरीबन साढ़े 9 बजे जब वह घर में अकेली थी इसी दौरान दो अज्ञात लोग मोटर सायकल उनके घर पहुंचे और खुद को पतंजली कंपनी का कर्मचारी बताते हुए पीतल, चाँदी एवं सोना धोने का कार्य करने की बात कही गई।
महिला को उलझाकर कर ली ठगी
इस दौरान महिला को बहला-फुसलाकर घर के पीतल बर्तन के साथ-साथ महिला के पहने हुए सोनें का एक जोड़ी कान का झुमका, सोने का मंगलसूत्र कीमत करीब 80 हजार रूपये को सफाई करने के नाम पर लिया और महिला को बातों में उलझाते हुए एक पाउडर की पोटली दिये और कहा कि इसमें आपके जेवर को धोकर रख दिये हैं, जिसे 10 मिनट बाद खोलने की बात कहकर दोनों व्यक्ति चले गए।