अपनी पसंद की खबर खोजें
जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात विक्रम बैस जिला मुख्यालय के बखरूपारा स्थित अपने घर के बाहर टहलने के लिए निकले थे। इसी बीच अचानक कुछ हमलावर बाइक से आ धमके। उन्होंने विक्रम पर एक के बाद एक लगातार 3 गोलियां दागीं। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
कांग्रेस से जुड़े थे, परिवहन संघ के सचिव भी
विक्रम बैस पिछले कई सालों से कांग्रेस पार्टी से जुड़कर काम कर रहे थे। वे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष थे। इसके अलावा नारायणपुर परिवहन संघ के सचिव भी थे।