Azaad Bharat
Breaking
🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव गर्भवती महिला की हत्‍या , की साज‍िश का मास्‍टरमाइंड पति ही निकला।
गर्भवती महिला की हत्‍या , की साज‍िश का मास्‍टरमाइंड पति ही निकला।
एक्सक्लूसिव

गर्भवती महिला की हत्‍या , की साज‍िश का मास्‍टरमाइंड पति ही निकला।

Harshad Dewangan 07 May 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

Azaad-bharat News/जबलपुर-जिले के माढ़ोताल थाना इलाके में बीते शनिवार की रात गर्भवती महिला की हत्‍या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर द‍िया। लूट और हत्‍या की साज‍िश का मास्‍टरमाइंड पति ही निकला। उसने अपने दोस्‍त के सहयोग से खौफनाक वारदात की साज‍िश रची और बड़ी सफाई से उसे अंजाम भी दिया। लेकिन कहते हैं ना कि कानून के हाथ बड़े लंबे होते हैं । अपराधी कितना भी शातिर क्यों ना हो, कहीं न कहीं सुराग अवश्य छोड़ता है।

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

पति के अवैध संबंध में बाधा बन रही थी पत्नी

दरअसल, पत्नी पति के अवैध संबंध को लेकर लड़ाई करती थी, जिससे तंग आकर पति ने उसे जान से मारने का फैसला कर लिया।पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। हालांकि, कई और जानकारि‍यों के लिए रविवार देर रात तक आरोपित से पूछताछ जारी रही। पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने यह जानकारी दी।

पुलिस को गुमराह करने के लिए बताई ये कहानी

कजरवारा का रहने वाला शुभम चौधरी का टेंट हाऊस का काम है। वह शनिवार शाम को गर्भवती पत्नी रेशमा (25) और डेढ़ साल के बेटे दक्ष के साथ जीप एमपी 20 टीए 1712 से घर से निकला था। सबसे पहले तीनों जीसीएफ के पास पाटबाबा मंदिर गए फिर वहां से रेशमा के मायके मदर टेरेसा नगर के लिए निकल गए।

शुभम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे श्‍मशान घाट रोड पुल के पास पहुंचे ही थे कि अंधेरे में चार युवकों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद उनमें से दो लोगों ने उसके सिर पर ईंट से वार किए और मोबाइल लूट लिया। वहीं, दो युवकों ने रेशमा की हत्या कर दी और लूटपाट और पथराव कर भाग गए।

पत्‍नी को ससुराल ले जाने पर पुलिस को हुआ संदेह

माढ़ोताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार के मुताब‍िक, जानलेवा हमले और लूट की घटना के बाद शुभम रेशमा को सीधे अस्पताल ले जाने की बजाय ससुराल ले गया। यहीं से पुलिस को संदेह हुआ और उसकी कॉल डीटेल्स चेक करने पर पता चला कि उसके एक युवती से अवैध संबंध हैं। इन सब की पुष्टि होने के बाद टीम ने उसे पकड़ा तो उसने अपने रिश्तेदार शिब्बू के साथ वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली।

पीछे की सीट पर बैठकर साड़ी से घोंटा गला

पुलिस के अनुसार, आरोपी शुभम ने पूछताछ में बताया कि उनके साथ शिब्बू भी था। श्‍मशान घाट मार्ग पर उसने सूने इलाके में जीप रोकी और पेशाब के लिए जाने के बहाने कार से उतर गया। इसके बाद वह रेशमा के पीछे वाली सीट पर जाकर बैठ गया और वहीं से उसने रेशमा का गला उसकी ही साड़ी के पल्लू से घोंट दिया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद के सिर पर पत्थर मारा और जीप को भी पत्थर से क्षत‍िग्रस्‍त कर दिया। पुलिस महिला के मंगलसूत्र, फोन और पर्स की बरामदगी की कोशिश में देर रात तक जुटी रही।

पीएम के दौरान गर्भ से निकला मृत बच्चा

मेडिकल हॉस्पिटल में रविवार को रेशमा के शव का पोस्मार्टम हुआ। डॉक्टर्स ने उसके गर्भ से मृत बच्चा निकाला। बाद में दोनों शवों को परिजनों को सौंपा गया। परिजनों ने रेशमा के शव का दाह संस्कार किया। वहीं, बच्चे के शव को दफन कर दिया गया।

कुछ दिनों में होने वाली थी डि‍लीवरी

रेशमा के मायके वालों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही रेशमा चैकअप के लिए डॉक्टर के पास गई थी। डॉक्टर ने बताया था कि आठवां माह पूरा होने वाला है। कुछ दिन बाद ही उसकी डिलीवरी होनी थी।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |