Azaad Bharat
Breaking
🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव 06 मई को मतदान सामग्री वितरण, केआईटी में तैयारियां अंतिम चरण में, क...
06 मई को मतदान सामग्री वितरण, केआईटी में तैयारियां अंतिम चरण में, कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण
एक्सक्लूसिव

06 मई को मतदान सामग्री वितरण, केआईटी में तैयारियां अंतिम चरण में, कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण

Harshad Dewangan 05 May 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

*55 काउंटर से बटेंगे तीन विधानसभा क्षेत्रों के 804 मतदान केंद्रों के लिए सामग्री, धरमजयगढ़ विधानसभा के 281 मतदान केंद्रों हेतु सामग्री डाइट धरमजयगढ़ से होगी वितरित*


*कलेक्टर श्री गोयल ने पूरे परिसर और पार्किंग में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था के दिए निर्देश*


*मतदान दलों की रवानगी और वापसी हो सुगम, पार्किंग स्थल को व्यवस्थित करने किया निर्देशित, मतदान कर्मियों की सुविधा  के लिए पार्किंग में लगाया जाएगा पूरे परिसर का मैप*


*हर मतदान दल के लिए प्रदान की जा रही जरूरी दवाओं युक्त मेडिकल किट*


रायगढ़, 04 मई 2024/लोकसभा निर्वाचन के लिए 07 मई को मतदान होना है। जिसके लिए मतदान दलों को 06 मई को रवाना किया जाएगा। जिले की तीन विधानसभाओं रायगढ़, लैलूंगा और खरसिया के लिए मतदान सामग्री का वितरण केआईटी कॉलेज परिसर से होगा। यहां सामग्री वितरण के लिए सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल और पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने आज नोडल अधिकारियों के साथ वितरण स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों को अंतिम रूप देने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, अपर कलेक्टर व उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव कुमार पांडेय, सीएसपी श्री आकाश शुक्ला व एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम भी उपस्थित रहे।

          कलेक्टर श्री गोयल ने विधानसभावार पोलिंग मटेरियल किट और  ईवीएम वीवीपैट मशीन के वितरण की तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा के दलों के लिए स्ट्रॉन्ग रूम से सामग्री निकालकर वितरण के लिए अलग अलग रूट निर्धारित किया गया है, जो कि सीसीटीवी की निगरानी में है। सभी सहायक रिटर्निंग ऑफिसर इसके अनुसार अपनी तैयारी पूरी कर लें। कलेक्टर श्री गोयल ने हर विधानसभा के अनुसार मतदान दलों को सामग्री प्रदान करने अलग अलग काउंटर बनाए गए हैं। जिसपर काउंटर वार मतदान केंद्रों की जानकारी फ्लेक्स से प्रदर्शित की गई है। कलेक्टर श्री गोयल ने यहां पर्याप्त संख्या में  कूलर और पंखे लगाने के निर्देश दिए। अनाउंसमेंट के लिए व्यवस्थित माइक सिस्टम और लाइटिंग लगाने के लिए निर्देशित किया। कर्मचारियों के लिए पेयजल और ओआरएस की व्यव्स्था हर विधानसभा के लिए बने काउंटर में पृथक से करने के निर्देश दिए, साथ ही यहां फ्लेक्स भी लगाने के लिए निर्देशित किया जिससे कर्मचारियों को असुविधा न हो।

     कलेक्टर श्री गोयल ने परिसर में मेडिकल हेल्प सेंटर को लेकर भी निर्देशित किया। उन्होंने सीएमएचओ से कहा कि मेडिकल हेल्प सेंटर में सभी जरूरी दवाओं का पर्याप्त स्टॉक हो। इसके साथ ही परिसर में आपात कालीन स्थिति के लिए एंबुलेंस भी तैनात होनी चाहिए। कलेक्टर श्री गोयल व पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने पुलिस वितरण स्थल का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री गोयल ने परिसर में मतदान दल के लिए सशुल्क नाश्ते व भोजन की व्यवस्था के संबंध में भी खाद्य अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए खाने पीने की ताजा सामग्री रखी जाए। भोजन वाली जगह को व्यवस्थित किया जाए जिससे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने परिसर में पेयजल और शौचालय की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम आयुक्त श्री सुनील चंद्रवंशी को पर्याप्त संख्या में साफ सफाई के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के लिए निर्देशित किया।

     इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री सुनील चंद्रवंशी, एसडीएम रायगढ़ श्री प्रवीण तिवारी, एसडीएम खरसिया डॉ प्रियंका वर्मा, एसडीएम लैलूंगा सुश्री अक्षा गुप्ता, डीएसपी श्री अखिलेश कौशिक, डीएसपी श्री अभिनव उपाध्याय, ईई पीडब्ल्यूडी श्री अमित कश्यप, खाद्य अधिकारी श्री चितरंजन सिंह, ईई पीएचई श्री परीक्षित चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

*पार्किंग हो सुव्यवथित, दलों की रवानगी व वापसी हो सुगम, पूरे परिसर का मैप  लगाने के निर्देश*

कलेक्टर श्री गोयल ने वाहनों के पार्किंग स्थल और ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया। यहां उन्होंने मतदान कर्मियों की सुविधा के लिए पूरे सामग्री वितरण स्थल का मैप लगाने के निर्देश दिए। वाहनों में बस और टू व्हीलर पार्किंग अलग अलग स्थान पर व्यवस्थित तरीके के करवाने के निर्देश आरटीओ और डीएसपी ट्रैफिक को दिए। जिससे सामग्री लेकर निकल रहे दल आसानी से बस में सवार हों सके और सुगमता से बसों को रवाना किया जा सके। यहां उन्होंने कंट्रोल रूम और विधानसभा वार वाहन वितरण हेतु व्यवस्था के निर्देश दिए। पार्किंग स्थल में पेयजल के लिए नल कनेक्शन, लाइट और माइक लगाने के निर्देश दिए। 

*हर मतदान दल को सामग्री के साथ मिलेगा मेडिकल किट*

कलेक्टर श्री गोयल के निर्देश पर सभी मतदान दलों के लिए मेडिकल किट अनिवार्य रूप से दिया जा रहा है। सीएमएचओ डॉ चंद्रवंशी ने बताया कि हर मतदान दल के लिए 13 जरूरी दवाइयों और ओआरएस पैकेट युक्त मेडिकल किट तैयार कर रखा गया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं के लिहाज से सभी हेल्थ सेंटर, पीएचसी व सीएचसी को भी अलर्ट पर रखा गया है।

*55 काउंटर से बटेंगे तीन विधानसभाओं के 804 मतदान केंद्रों के लिए सामग्री, धरमजयगढ़ विधानसभा के लिए सामग्री डाइट धरमजयगढ़ से होगी वितरित*

केआईटी में तीन विधानसभाओं के 804 मतदान केंद्रों के लिए सामग्री वितरित किए जायेंगे। जिसमें रायगढ़ के 233 केंद्र के लिए 16 काउंटर बनाए गए हैं। लैलूंगा के 282 केंद्रों के लिए 19 काउंटर और खरसिया के 289 मतदान केंद्रों के लिए 20 काउंटर बनाए गए हैं। धरमजयगढ़ विधानसभा के लिए सामग्री डाइट, धरमजयगढ़ से वितरित की जायेगी। वहां के 281 मतदान केंद्रों के सामग्री वितरण के लिए 17 काउंटर बनाए गए हैं।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |