अपनी पसंद की खबर खोजें
घटना के बारे में जानकारी देते हुए एसडीएम धरमजयगढ़ श्री डिगेश पटेल ने बताया कि बीएसएफ के 17 जवान बस में सवार होकर मतदान केंद्रों का मुआयना करने निकले थे। वे धरमजयगढ़ के सुदूर पहाड़ी इलाके में स्थित छूही पहाड़ के मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे थे। वापसी के समय बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे बस में बैठे करीब 08 जवानों को चोट आई हैं। जिसमें 02 जवानों को थोड़ी अधिक चोट आई है। शेष जवान मामूली रूप से घायल हुए। सभी का उपचार सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में चल रहा है। सभी जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है।