अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad-bharat News/कांकेर : जिले के धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र टेकमेटा में डीआरजी और एसटीएफ के जवानो को बड़ी कामयाबी हाथ लगी हैं। सुरक्षाबलों ने यहाँ मुठभेड़ में करीब 7 नक्सलियों को ढेर कर दिया। उनके पास से एके-47 समेत बड़ी संख्या में हथियार बरामद किये गए हैं।
CG Naxalites Encounter आज सुबह यह मुठभेड़ शुरू हुई थी। ( Latest Naxalites Encounter) शुरुआत में तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर मिली थी लेकिन आखिर में जानकारी सामने आई कि सात नक्सलियों जवानों ने ढेर कर दिया हैं। इनमे दो महिला नक्सली भी शामिल हैं। इस पूरे मुठभेड़ की पुष्टि खुद आईजी सुंदरराज पी ने की हैं। राहत भरी खबर यह भी हैं कि इस एनकाउंटर में पुलिस को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा हैं।.