अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad-bharat News/छग. दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में फर्जी अंकसूची और झूठे दस्तावेज के आधार पर अनुकंपा नियुक्ति पाकर नौकरी करने वाले बीएसपी कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला भट्ठी थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी बीएसपी कर्मी किशन लाल टंडन के खिलाफ उसके बड़े भाई मंथीर राम टंडन ने शिकायत की थी। उनका कहना था कि उसके पिता के मेडिकल अनफिट होने पर छोटे भाई ने बीएसपी में नौकरी के लिए फर्जी दस्तावेज जमा कराए थे। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी बीएसपी कर्मी किशन लाल को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि प्रार्थी गुंडरदेही बालोद निवासी मंथीर राम टंडन ने एसपी को शिकायत में बताया था।