Azaad Bharat
Breaking
🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव कनाडियन एयरलाइंस में फूड पैकेजिंग का जॉब दिलाने के नाम पर ठगी करने ...
कनाडियन एयरलाइंस में फूड पैकेजिंग का जॉब दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को छाल पुलिस ने किया गिरफ्तार*
एक्सक्लूसिव

कनाडियन एयरलाइंस में फूड पैकेजिंग का जॉब दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को छाल पुलिस ने किया गिरफ्तार*

Harshad Dewangan 29 April 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19


Azaad-bharat/● *आरोपी को बिहार के समस्तीपुर से गिरफ्तार कर लाई छाल पुलिस, आरोपी से ठगी का 3 लाख 70,000 रुपए जप्त*... 

*28 अप्रैल रायगढ़* । कनाडियन एयरलाइंस में फूड प्रोसेसिंग का जॉब दिलाने का झांसा देकर  वीजा व अन्य कागजात बनाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में छाल पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है ।

       पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर छाल पुलिस द्वारा  आरोपी कुंदन कुमार को बिहार के समस्तीपुर से गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया गया है । आरोपी से ठगी के ₹3,70,000 नगद और एक वीवो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल की जप्ती की गई है ।

        जानकारी के मुताबिक 13 अप्रैल को थाना छाल में रिपोर्टकर्ता/आवेदक संदीप कुमार तिग्गा पिता श्री लाल साय तिग्गा (36 साल) निवासी  ग्राम पुरूंगा थाना छाल द्वारा आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके दोस्त के जरिये कुन्दन कुमार नाम के व्यक्ति से बात हुई जिससे दिल्ली में मिला था । कुंदन कुमार ने विदेश में जाब दिलाने का आश्वासन देकर  अपना आधार कार्ड, विजिटिंग कार्ड दिया और कनाडियन एयर लाईन में फूड पैकिंग कनाडा में  जॉब देने की बात कहकर प्रोसेस  के नाम पर पहले 25,000- रूपये लिया । थोडे दिन बाद टिकट बुकिंग के  लिए 1,50,000 रूपये भेजने बोला और टिकट बुक कर भेज देगा बताया । फिर 10-15 दिन बाद कुंदन ने वीजा के  नाम पर 1,95,000 रूपये  लिये । दिसंबर 2023 से फरवरी 2024 तक संदीप से कुंदन ने *कुल 3,70,000 ऑनलाइन फोन पर और बैंक ट्रांसफर के माध्यम से प्राप्त* किया। संदीप ने सबूत के नाम  पर टिकट एवं वीजा भेजने के लिए कुंदन को बोला तो उसने  मोबाईल चोरी हो जाने और उसी में सब टिकट होने की बात बोला ।  संदीप को आभास हुआ कि साथ धोखाधडी कर रहा है । उसने साईबर क्राईम पोर्टल में आनलाईन शिकायत दर्ज कराया जिससे कुंदन का बैंक अकाउट फ्रीज हो गया  । कुंदन द्वारा संदीप पर दबाव बनाया गया कि  शिकायत वापस ले ले । संदीप तिग्गा के लिखित आवेदन पर थाना छाल में आरोपी पर अप.क्र. 82/2024 धारा 420 आईपीसी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।


     छाल पुलिस पीड़ित संदीप तिग्गा के बैंक डिटेल निकालकर आरोपी का लोकेशन लिया गया और शीघ्र बिहार में दबिश देकर *आरोपी  कुंदन कुमार पिता रामजतन पंडित उम्र 26 साल निवासी हवासपुर थाना पटोरी जिला समस्तीपुर (बिहार) हाल मुकाम एमसीएफ 162 चावला कॉलोनी बल्लभगढ़*  को गिरफ्तार किया गया । आरोपी ने बताया कि उसने रिपोर्टकर्ता संदीप तिग्गा से ₹3.70 लाख की ठगी के अलावा संजोग मिंज निवासी जशपुर से ₹3.50 लाख तथा संजीत कुमार कुजूर निवासी सुंदरगढ़ उड़ीसा से ₹3.50 लाख जॉब दिलाने, कनाडियन वीजा लगाने के नाम पर प्राप्त किया और उन पैसों का पासपोर्ट बनाने में के काम में ना लगाकर व्यक्तिगत इस्तेमाल कर लिया । *छाल पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम पर शेष बचे ₹3,70,000 और उसका एक वीवो कंपनी का मोबाइल जप्ती* किया गया है । आरोपी को कल शाम गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है।


         पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम  व एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात कुमार पटेल के कुशल मार्गदर्शन पर आरोपी पतासाजी/गिरफ्तारी की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस, उपनिरीक्षक मदन पाटले, आरक्षक गोविंद बनर्जी, जितेंद्र दुबे और हरेंद्रपाल जगत की सराहनीय भूमिका रही है ।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |