Azaad Bharat
Breaking
🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव मोदी का सेना की वर्दी पहन कर वोट मांगना अलोकतांत्रिक, सेना का अपमान...
मोदी का सेना की वर्दी पहन कर वोट मांगना अलोकतांत्रिक, सेना का अपमान - दीपक बैज
एक्सक्लूसिव

मोदी का सेना की वर्दी पहन कर वोट मांगना अलोकतांत्रिक, सेना का अपमान - दीपक बैज

Harshad Dewangan 23 April 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत कर कहा भाजपा के होर्डिगों को जप्त कर कड़ी कार्यवाही करें

मोदी में साहस नहीं कि नोटबंदी, जीएसटी, महंगाई, रोजगार पर वोट मांगे-दीपक बैज

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा में साहस नहीं कि वह मोदी सरकार के 10 सालों के काम के आधार पर लोकसभा चुनाव में वोट मांग सके इसीलिये भाजपा ने नरेंद्र मोदी के सशस्त्र बलो का यूनिफार्म पहने वाला फोटो लगा कर बड़े-बड़े होर्डिंग लगाकर वोट अपील किया है। यह मोदी और भाजपा की नाकामी का सबसे बड़ा उदाहरण है कि जिस दल ने 10 सालों तक देश की सत्ता संभाली हो उसे चुनाव में वोट लेने के लिये सेना की वर्दी का सहारा लेने की जरूरत पड़ रही है। यह सेना का भी अपमान है।

समूचा देश अपनी सेनाओं पर गर्व महसूस करता है। आजादी के बाद से ही देश की सरकारों ने अपने सेनाओं की सशक्तिकरण के लिये लगातार प्रयास किया तभी आज भारत की सेना दुनिया की उत्कृष्ट सैन्य बलों में से एक मानी जाती है। सेना के नाम पर वोट मांगना देश के लोकतंत्र के लिये भी घातक है। यह भाजपा और मोदी की फासीवादी सोच का नतीजा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सेना की वर्दी पहन कर वोट अपील करना प्रजातंत्र को मुंह चिढ़ाने के समान है तथा भारत की जनता के सेना के प्रति अटूट भरोसे का राजनीतिकरण करना है। भारतीय जनता पार्टी के इस कृत्य की कांग्रेस ने कड़ी निंदा करते हुये राज्य निर्वाचन आयोग से भी शिकायत कर भाजपा के इन होर्डिगों को तत्काल हटाने तथा सेना के वर्दी के दुरूपयोग करने के लिये भाजपा के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने का आग्रह किया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी और भाजपा में साहस हो तो नोटबंदी के नाम पर वोट मांगे, जीएसटी के नाम पर वोट मांगने का पोस्टर जारी करे, बेरोजगारी, महंगाई कम करने, किसानों की आय दुगुनी करने के वादे के नाम पर वोट मांगने का साहस दिखायें। विदेश से कालाधन लाये इसके आंकड़े जारी करके वोट मांगने का साहस दिखायें। अच्छे दिन लाने के नाम पर पोस्टर जारी कर वोट मांगे तो जनता इनको जवाब दें।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |