Azaad Bharat
Breaking
🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव मॉक पोल से लेकर संपूर्ण मतदान प्रकिया पर रखें ध्यान
मॉक पोल  से लेकर संपूर्ण मतदान प्रकिया पर रखें ध्यान
एक्सक्लूसिव

मॉक पोल से लेकर संपूर्ण मतदान प्रकिया पर रखें ध्यान

Harshad Dewangan 21 April 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19


रायगढ़, 21 अप्रैल 2024। रविवार को सुबह एवं दोपहर की पाली में लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए माइक्रो आब्जर्वर को उनके कार्यों से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्हें मतदान के दिन मॉक पोल से लेकर संपूर्ण मतदान प्रकिया और उसके बाद रिपोर्टिंग संबंधित कार्यों पर गंभीरता से कार्य करने की बात कही गई।

प्रशिक्षण सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 तक एवं दोपहर 1:00 से  3:00 तक केंद्रीय विद्यालय में आयोजित हुआ। इस दौरान प्रशिक्षण का जायजा लेने पहुंचे अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव पांडेय ने कहा कि माइक्रो आब्जर्वर सीधे तौर पर जनरल ऑब्जर्वर की ओर से कार्य करते हैं। माइक्रो आब्जर्वर की रिपोर्टिंग भी जनरल ऑब्जर्वर को होती है, इसलिए सभी माइक्रो आब्जर्वर अपने कर्तव्य एवं कार्यों को लेकर सूक्ष्मता से प्रशिक्षण लें।प्रशिक्षण के दौरान किसी भी स्तर पर किसी भी तरह की दुविधा या शंका होने पर उसे तत्काल पूछ कर दूर कर लेवें।इससे सभी अपना कार्य मतदान दिवस के दिन बेहतर तरीके से कर सकेंगे। श्री पाण्डेय ने कहा कि मतदान दिवस को मॉक पोल से लेकर मतदान समाप्ति का समय और उसके बाद होने वाले रिपोर्टिंग संबंधित कार्य माइक्रो आब्जर्वर के लिए महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान उन्होंने पोलिंग से लेकर ई वी एम एवं मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी को सूक्ष्मता से प्राप्त करने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने सभी माइक्रो आब्जर्वर को आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए समय सीमा पर अपने कार्यों का निर्वहन करने की बात कही। प्रशिक्षण में माइक्रो आब्जर्वर को मतदान दिवस के दिन माकपोल की गंभीरता, मशीनों की सीलिंग, मशीनों को क्लियर करना, पूरी मतदान की प्रक्रिया, मतदान के उपरांत मशीनों की सीलिंग, जनरल ऑब्जर्वर को रिपोर्टिंग से संबंधित संपूर्ण जानकारी देते हुए प्रशिक्षण दिया गया। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री शशिकांत कुर्रे, मास्टर ट्रेनर्स श्री राजेश डेनियल, श्री विकास रंजन सिंह सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


जिले के 1085 मतदान केंद्रों में होगा मतदान


उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पाण्डेय ने बताया कि जिले के 1085 मतदान केंद्रों में लोकसभा निर्वाचन 2024 अन्तर्गत मतदान दिनांक 07 मई को प्रातः 07 बजे से अपरान्ह 06 बजे तक संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि इनमें से 280 क्रिटिकल मतदान केंद्र है एवं 23 मतदान केंद्रों में नेटवर्क संबंधित समस्या है, इसी तरह संगवारी मतदान केंद्रों में सिर्फ महिला माइक्रो आब्जर्वर की ड्यूटी लगाई जाएगी। इस तरह 321 मतदान केंद्रों में माइक्रो आब्जर्वर की ड्यूटी लगाया जाना प्रस्तावित है। इसमें बैंक, एसईसीएल, एनटीपीसी, पोस्ट ऑफिस सहित केंद्रीय उद्योग के माइक्रो आब्जर्वर के लिए नियुक्त 450 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |