अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad-bharat/रायगढ़। चक्रधर नगर क्षेत्र के जमुना इन चौक में मौजूद अंग्रेजी शराब दुकान में शुक्रवार रात दुकान बंद होने के दौरान आ धमके। शराब की मांग करने पर सेल्समैन गार्ड द्वारा मना करना उन्हें इस कदर नागवार गुजरा कि उन्होंने फिल्मी पटकथा की तर्ज पर शराब की बोतल, तलवार से हमला कर दिया। इस आपराधिक घटना से सेल्समैन तथा सुपरवाइजर बुरी तरह से चोटिल हो गए। जिनकी रिपोर्ट पर हत्या का प्रयास का मामला पुलिस ने दर्ज की है।