अपनी पसंद की खबर खोजें
कैमूर। कैमूर के भभुआ थाना क्षेत्र के कूड़ासन गांव में पोखरा से पानी लाने गई एक 12 वर्षीय किशोरी तालाब में डूब गई। जिसे आसपास के बच्चों ने डूबते देख शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची को बाहर निकाला गया। जिसे परिजन स्वास्थ्य केंद्र भभुआ लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सुचना दी। सूचना पर पहुंची भभुआ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। मृतका की Pehchan भभुआ थाना क्षेत्र के कूड़ासन गांव निवासी सुरेंद्र राम की पुत्री मंशा कुमारी(12) के रूप में हुई है।