अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad-bharat/रायपुर- पिछले कुछ समय से जिले में मोटरसाइकिल चोरी की बहुत सी घटनाएं घटित हो रही थी। इस संबंध में पुलिस द्वारा लगातार जांच तस्दीक कर आरोपियों का पता लगाने का प्रयास लगातार किया जा रहा था, लेकिन इन सब में एक विशेष बात यह सामने आ रही थी, कि इन चोरी का मोटरसाइकिल का उपयोग आखिर किया जा रहा है या नहीं। यह मोटरसाइकिल ना ही लावारिस बरामद हो रही थी और ना ही इन वाहनों को किसी अन्य वाहन चालक अथवा चोर द्वारा चलाते हुए देखा जा रहा था। यह सबसे बड़ा सवाल सबसे पहले सामने आ रहा था। कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को रोकने एवं इन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों की धरपकड़ हेतु अविनाश ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं आशीष अरोरा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भाटापारा के मार्गदर्शन में एक विशेष पुलिस टीम का निर्माण किया गया।