अपनी पसंद की खबर खोजें
बिलासपुर। जिले के ओखर गांव में स्थित गतेश्वर नाथ मंदिर से शिवलिंग चोरी का मामल सामने आया है. बीती रात अज्ञात चोरों ने गांव के गतवा तालाब के पास स्थित व्हाइट संगमरमर पत्थर के शिवलिंग को चुरा लिया. मंदिर का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने बेशकीमती मूर्ति की ही चोरी की है, दानपेटी को हाथ भी नहीं लगाया है. घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात चोर भाग निकले. घटना की जानकारी सुबह गांव के लोगों को हुई. जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है.