Azaad Bharat
Breaking
🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव निर्वाचन में नोडल अधिकारियों को कलेक्टर श्री गोयल ने दिए दायित्व
निर्वाचन में नोडल अधिकारियों को कलेक्टर श्री गोयल ने दिए दायित्व
एक्सक्लूसिव

निर्वाचन में नोडल अधिकारियों को कलेक्टर श्री गोयल ने दिए दायित्व

Azaad Bharat Desk 21 March 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

*निर्वाचन को बेहतर रुप से संपन्न कराने दायित्वों का करें जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल*

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17


*आगामी लोकसभा निर्वाचन के संबंध में कलेक्टर श्री गोयल ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक*


रायगढ़, 21 मार्च 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आगामी निर्वाचन के संबंध में नोडल अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि आगामी लोकसभा निर्वाचन को सफलता पूर्वक संपन्न करने पूर्व की भांति सभी अपने दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करें। इस अवसर पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, डीएफओ रायगढ़ सुश्री स्टायलो मंडावी, डीएफओ धरमजयगढ़ श्री अभिषेक जोगावत,अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर एवं उप ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव कुमार पाण्डेय, आयुक्त नगर निगम श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी उपस्थित रहे। 

    कलेक्टर श्री गोयल ने सामान्य शाखा, कर्मचारियों की व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, निर्वाचन कर्तव्य मत पत्र (डाक मत पत्र), प्रशिक्षण, कम्युनिकेशन प्लान, प्रवेश पत्र निर्वाचन प्रपत्र एवं सामग्री, सामग्री क्रय एवं निविदा, चिकित्सा दल एवं किट की व्यवस्था, शिकायत शाखा, निर्वाचन व्यय लेखा, मानदेय, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था, मतपत्र मुद्रण एवं प्रपत्र/सामग्री रिटर्निंग ऑफिसरों को प्रदाय, कंप्यूटरीकरण एवं वेब कास्टिंग, स्वीप कार्यक्रम, मीडिया प्रमाणन अनुवीक्षण पेड न्यूज के संबंध में तैयारियों पर विस्तार पूर्वक नोडल अधिकारियों से जानकारी ली। 

           कलेक्टर श्री गोयल ने बैठक में उपस्थित सभी नोडल अधिकारियो को उनको दिए गए कार्यों को निरंतर सुचारू रुप के करने तथा रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन के शिकायत प्रणाली के सबंध में कहा कि सी विजिल एवं 1950 में प्राप्त शिकायतों का शीघ्रता से निवारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि जिले में कार्यरत कर्मचारी का नाम जिले के मतदाता सूची में जोडऩा सुनिश्चित करें ताकि वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। इसके साथ ही निर्वाचन कार्य के लिए अधिकृत वाहनों के चालक एवं कर्मचारियों का फॉर्म 12 भरवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकृत वाहनों का फिटनेस, इंश्योरेंस, लॉग बुक आवश्यक जांच करें। उन्होंने कहा कि चुनाव में कर्मचारी एक महत्वपूर्ण घटक होता है अत: इसके लिए सभी सुविधाएं  सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कर्मचारियों के जलपान, रहने की व्यवस्था एवं एंट्री करने के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने सभी मतदान केन्द्रों में छाया, पानी, विद्युत जैसे आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का भौतिक सत्यापन के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि 50 प्रतिशत मतदान केन्द्रों में वेबकास्टिंग की सुविधा होगी। सभी राजस्व अधिकारी बीएलओ  के माध्यम से कैमरा लगाने हेतु मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कराना सुनिश्चित करें।

            कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि जिन क्षेत्रों में नेटवर्क नहीं है, उन स्थानों को चिन्हांकित कर कम्युनिकेशन हेतु प्लान बनाये। इसके साथ ही मतदान केन्द्रों में प्रवेश हेतु प्रवेश पत्र, निर्वाचन सामग्री प्रदाय जैसे विभिन्न कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने सभी कार्यों की रुपरेखा बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने सीएमएचओ को मतदान दलों के लिए मेडिकल कीट बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर  ट्रेनिंग एवं मतदान केंद्रो में ओआरएस की व्यवस्था के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने  एसएसटी, एफएसटी, वीएसटी की जानकारी ली। उक्त टीमों को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मतदान केन्द्रों में खाद्य विभाग को रियायत दर पर भोजन व जलपान की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया।

*सभी प्रशिक्षणार्थियों को हो मशीनों की बेहतर जानकारी* 

कलेक्टर श्री गोयल ने होम वोटिंग के लिए संबंधित व्यक्ति से सहमति-असहमति पत्र लेने के निर्देश दिए। साथ ही ड्यूटी में लगे सभी कर्मचारियों को पोस्टर बैलेट की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही परिवहन विभाग को वाहनों की व्यवस्था हेतु आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि निर्वाचन में प्रशिक्षण महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने वीसी के माध्यम से जुड़े सीईओ जिला पंचायत श्री यादव को सभी बीएलओ, सेक्टर अधिकारियों के लिए विशेष स्थान चयन कर ट्रेनिंग प्रदान एवं परीक्षा आयोजित करने हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों को मशीनों से अधिक से अधिक प्रशिक्षण प्रदान करें, ताकि सभी प्रशिक्षणार्थियों को मशीनों की सभी गतिविधियों की जानकारी बेहतर ढंग से हो सके। इस दौरान उन्होंने मास्टर ट्रेनर एवं पुलिस की ट्रेनिंग भी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।

*राजनीतिक गतिविधियों से परीक्षार्थियों को न हो परेशानी* 

कलेक्टर श्री गोयल ने राजनीतिक दलों के प्रचार-प्रसार के संबंध में अनुविभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियों के द्वारा ध्वनि विस्तार यंत्र, रैली, आमसभा के लिए अनुमति देने से पूर्व यह सुनिश्चित किया जाए कि आसपास कालेज बिल्डिंग के साथ ही रैली रूट पर परीक्षा केन्द्र न हो। जिससे परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |