अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad-bharat/ छग कोरिया। कोरिया जिले के सोनहत थानाक्षेत्र की युवती से कोलकाता निवासी युवक ने पहले संपर्क कर परिचय बढ़ाया एवं उसे शादी का झांसा देकर बहाने से चार लाख 18 हजार रुपये की ठगी कर ली। युवती ने मामले की रिपोर्ट जनवरी माह में दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी युवक को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, 08 अक्टूबर 2023 को भैंसवार निवासी युवती से एक युवक ने स्वयं को विजय कुमार बताया एवं उसे शादी का झांस दिया। उसने स्वयं को विदेश में होना बताया एवं कहा कि जब वह भारत वापस आएगा तो सोने के चैन, कान का झुमका, घड़ी और कपड़ा लेकरआएगा.12 अक्टूबर 2023 को युवक ने पुनः युवती को उसने फोन किया और कहा कि वह मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंच गया है। मेरे पास पासपोर्ट और वीज़ा नहीं है। उसके लिए जो गहने और 85 लाख रूपये नगद ला रहा था उसे पुलिस वालों ने हवाई अड्डे पर रख लिया हैं। मुझे ऑनलाइन पासपोर्ट और बीजा बनवाने के लिए 20 हजार रुपये फोन पे पर भेज दो। युवक ने पुनः युवती के फोन पर संपर्क किया और कहा कि वह मुंबई थाने से डीएसपी बोल रहा है। युवक को चेकिंग में पकड़ा गया है। उसे बचाने के लिए सिर्फ 20 हजार नहीं और पैसे लगेंगे। इससे युवती उनके झांसे में आ गई एवं उनके द्वारा कई फोन पे नंबर एवं एकाउंट पर कुल 4,18,700 रूपये का ट्रांसक्शन करा लिया।
बाद में युवक से संपर्क नहीं होने पर उसे ठगी का एहसास हुआ। युवती ने थाना सोनहत में 04 जनवरी 2024 को एफआईआर दर्ज कराई। सायबर सेल द्वारा पतासाजी के दौरान पता चला कि आरोपी पश्चिम बंगाल में है। आरोपी की पतासाजी हेतु सायबर सेल कोरिया की टीम पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुई। पुलिस ने जांच के बाद संजीत पायत पिता बीरेन पायत (27) निवासी बेतियारी, हावड़ा, कलकत्ता, पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया। आरोपी ने स्वयं के खाते सहित अपनी मां चयना पायत के पंजाब नेशनल बैंक, दीदी संजिता सरदार के यूको बैंक व अपने मित्र सुमन मंडल के पंजाब नेशनल बैंक के खातों में राशि ट्रांसफर कराई है। आरोपी के खिलाफ धारा 420 एवं 66(डी) आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय से उसे जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई में सायबर सेल प्रभारी विनोद पासवान, आरक्षक अजित राजवाडे, अमित भारद्वाज, प्रदीप साहू, अमरेशानंद, सजल जायसवाल, राघवेन्द्र पुरी, शिवम सिन्हा की टीम सक्रिय रही।