Azaad Bharat
Breaking
🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव अनजान कॉलर की बात में आकर डर से 12 लाख 36 हजार रूपये किया ट्रांसफर...
 अनजान कॉलर की बात में आकर डर से 12 लाख 36 हजार रूपये किया ट्रांसफर, ठगी का अभास होने पर पहुंचा साइबर सेल
एक्सक्लूसिव

अनजान कॉलर की बात में आकर डर से 12 लाख 36 हजार रूपये किया ट्रांसफर, ठगी का अभास होने पर पहुंचा साइबर सेल

Harshad Dewangan 20 March 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

● *साइबर बचाव : अनजान व्यक्ति कॉल कर किसी केस में फंसाने या लुभावने स्कीम बताने पर ना दें ध्यान*….

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19


● *साइबर ठगी : दरोगापारा के व्यक्ति ने अनजान कॉलर की बात में आकर डर से 12 लाख 36 हजार रूपये किया ट्रांसफर, ठगी का अभास होने पर पहुंचा साइबर सेल*…..


● *तत्परता : साइबर सेल ने तत्काल पीड़ित के 5 लाख रूपये कराया होल्ड*…..


   *20 मार्च, रायगढ़* । कल दिनांक 19.03.2024 को गुजराती मोहल्ला दरोगापारा वार्ड नंबर 18 रायगढ़ में रहने वाले अरविंद कुमार कुण्डू पिता श्री के.जी. कुण्डू (उम्र 63 वर्ष) द्वारा थाना कोतवाली में ऑनलाइन ठगी के संबंध में आवेदन दिया गया जिसके अनुसार दिनांक 16.03.2024 (शनिवार) को अरविंद कुण्डू के मोबाईल पर मोबाईल नंबर 994110XXX से अज्ञात कॉलर कॉल कर अपना नाम श्रुतिका रवीश तथा स्वयं को मुंबई पुलिस क्राईम ब्रांच का अधिकारी बता कर बोला कि अरविंद कुमार कुण्डू के मोबाइल नंबर और आधार कार्ड का उपयोग करके एक पार्सल मुंबई से ताईवान भेजी जा रही है जिसमें पासपोर्ट, बैंक क्रेडिट कार्ड, कपडा, एक लैपटप तथा 200 gm. MDMA है । कॉलर ने आगे बताया कि यदि यह आपके द्वारा नहीं भेजी जा रही है तो इसकी सूचना तुरंत मुंबई पुलिस को दी जानी चाहिए थी । इसके कुछ ही समय बाद फिर दो नये नंबर से अज्ञात व्यक्ति व्हाट्सअप कॉल किये जिन्होंने अपने व्हाटस डीपी में मुंबई क्राईम ब्रांच का फोटो/लोगो लगाये हुये थे जो अरविंद कुमार कुण्डू को मनी लांडरिंग और क्रिमीनल गतिविधि का केस बनाने की बात कहकर काफी डराये, धमकाये जिससे अरविंद कुमार कुण्डू ने अपने बैंक खातों (HDFC बैंक से ₹8,51,097 तथा ICICI बैंक से ₹3,85,144) से RTGS माध्यम से अज्ञात कॉलर को भेजा । 


   पीड़ित अरविंद कुमार कुण्डू को बैंक डिटेल से ₹12,36,241/- की ठगी का अभास होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिकायत लेकर पहुंचा जिसे साइबर सेल भेजा गया, साइबर सेल द्वारा ऑनलाइन प्रोसेस कर पीड़ित के 5 लाख रूपये होल्ड कराया गया तथा पीड़ित के आवेदन पर थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपी पर अप.क्र. 167/2024 धारा 420 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है । 


       रायगढ़ पुलिस अपील करती है कि इस प्रकार के अनजान नंबर से आये कॉल से सतर्क रहे किसी अनजान व्यक्ति के भयादोहन से ना डरें तथा लुभावना ऑफर में ना आवें । वर्तमान में इस प्रकार की ठगी की शिकायतें सामने आ रही है जिसमें साइबर ठग- क्राइम ब्रांच अफसर, कस्टम अधिकारी बनकर कॉल करते हैं वे व्यक्ति को उनके मोबाइल नंबर, आधार कार्ड का गलत उपयोग होने की गलत जानकरी देकर किसी केस में फंसाने की धमकी देते हैं और धोखाधड़ी कर अपने खातों में रूपये ट्रांसफर कराते है, अपनी बात सही साबित करने कई बार वें फर्जी लेटर/दस्तावेज व्हाट्सएप करते हैं । इस प्रकार की घटनाओं से बचें, तत्काल बिना किसी डर, भय के नजदीकी पुलिस थाना या साइबर सेल में संपर्क करें, जहां आपके शिकायत पर उचित कार्यवाही किया जावेगा, किसी भी अनजान व्यक्ति को कदापि रूपये ट्रांजैक्शन ना करें । सतर्क रहें, सुरक्षित रहें ।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |