अपनी पसंद की खबर खोजें
रायगढ़, 15 मार्च 2024/ एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (ग्रामीण) अंतर्गत नवीन स्वीकृत आंगनबाड़ी केन्द्र कृष्णापुर वार्ड क्रमांक 46 नगर पालिका निगम क्षेत्र रायगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के एक-एक पद रिक्त है। इच्छुक आवेदिका 6 अप्रैल 2024 तक कार्यालयीन समय में परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना, रायगढ़ (ग्रामीण)में आवेदन जमा कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश व नियम शर्तो की जानकारी के लिए कार्यालय के सूचना पटल पर अवलोकन कर सकते है।