Azaad Bharat
Breaking
🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक देर रात तक हुई,लोक...
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक देर रात तक हुई,लोकसभा चुनाव के लिए विभिन्न राज्यों में उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई गई।
एक्सक्लूसिव

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक देर रात तक हुई,लोकसभा चुनाव के लिए विभिन्न राज्यों में उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई गई।

Azaad Bharat Desk 08 March 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में कांग्रेस पार्टी जोर-शोर से जुटी है। जहां एक ओर राहुल गांधी की न्याय यात्रा जारी है वहीं पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ने आज लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मंथन भी किया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट शुक्रवार को जारी कर सकती है। बता दें कि कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक देर रात तक हुई जिसमें लोकसभा चुनाव के लिए विभिन्न राज्यों में उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई गई। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और समिति में शामिल कई अन्य नेता बैठक में शामिल हुए। सीईसी की बैठक में विभिन्न स्कीनिंग कमेटी द्वारा भेजे नामों में से उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई जाती है।

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17

         सूत्रों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनंदगांव और पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू को महासमुंद से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि केरल की कई सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई है। माना जा रहा है कि राहुल गांधी एक बार फिर से वायनाड से चुनाव लड़ सकते हैं, हालांकि पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने इस बारे में पूछे जाने पर कुछ भी बोलने से इनकार किया। उनका कहना था कि इस पर कोई भी जानकारी पार्टी की ओर से अधिकृत रूप से दी जाएगी। बैठक में दिल्ली, छत्तीसगढ़, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक और पूर्वोत्तर के राज्यों की लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर विचार किया गया।

           बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने कहा, ‘‘ अच्छी चर्चा हुई है। जिन राज्यों को लेकर सीईसी की बैठक हुई, वहां की एक-एक सीट पर चर्चा की गई।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या राहुल गांधी वायनाड से लड़ेंगे तो पायलट ने कहा, ‘‘जो भी निर्णय होगा उस बारे में आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की तरफ से अवगत करा दिया जाएगा।’’ बड़े नेताओं के चुनाव लड़ने की संभावना पर पायलट ने कहा, ‘‘जो भी व्यक्ति चुनाव जीतने की स्थिति में है, उसे पार्टी चुनाव लड़ने के लिए आदेश करेगी और वह चुनाव लड़ेगा। लेकिन इस बारे में अंतिम निर्णय सीईसी लेगी।’’ सीईसी की बैठक में दिल्ली की तीनों सीट पर एक से अधिक उम्मीदवार होने की वजह से कोई फैसला नहीं हुआ। कहा गया की तीनों सीट पर एक सिंगल नाम पहले तय किया जाए। दिल्ली की तीनों सीट पेंडिंग रखी गई है। इस पर अंतिम फैसला कांग्रेस अध्यक्ष लेंगे।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |