अपनी पसंद की खबर खोजें
0 पार्षद, एम आई सी सदस्यों के सहमति से लो प्रेसर से निजात पाने की जा रही है कार्रवाई
रायगढ़। पार्षद, एम आई सी सदस्यों की सहमति के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पानी सप्लाई लो प्रेसर की परेशानी से निजात पाने निगम के जल विभाग द्वारा अवैध एवं अतिरिक्त नल कनेक्शन को काटने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। गुरुवार को जेलपारा प्रगति नगर और चांदमारी क्षेत्र में 11 अवैध नल एवं अतिरिक्त नल कनेक्शन को काटा गया।
शहर के ऊपरी क्षेत्रों के अंतिम छोर तक लो प्रेसर की समस्या को समाप्त करने और सभी क्षेत्रों में समान प्रेसर से पानी सप्लाई बहाल करने के लिए निर्वाचित पार्षद, एम आई सी सदस्यों के सहमति से निगम प्रशासन द्वारा शहर के अवैध नल कनेक्शन एवं अतिरिक्त नल कनेक्शन को काटने की कार्रवाई प्रति दिवस की जा रही है। गुरुवार को जेलपारा प्रगति नगर और चांदमारी क्षेत्र में अवैध और अतिरिक्त 11 नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई। इसमें शहर वासियों को समय पर संपत्ति कर और जल कर जमा करने की समझाइश भी दी जा रही है। अवैध और अतिरिक्त नल कनेक्शन के काटने की कार्रवाई से अब ऊपरी क्षेत्र के अंतिम छोर तक लो प्रेसर में पानी सप्लाई की समस्या से भी निजात मिल रही है, अब ऊपरी क्षेत्र के अंतिम छोर तक समान प्रेसर से पानी सप्लाई हो रही है। इसी तरह सुबह के वार्ड निरीक्षण के दौरान भी वार्डों के पानी सप्लाई पाइप लाइन की जांच भी की जा रही है। वार्ड पार्षद के अनुमति से नाली के अंदर पानी सप्लाई पाइप लाइन को भी नाली से निकालकर साफ सुथरा स्थानों में शिफ्ट करने का कार्य भी निगम जल विभाग द्वारा प्रति दिवस किया जा रहा है।