Azaad Bharat
Breaking
🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव केंद्र सरकार नारी शक्ति को बना रही विकसित भारत की शक्ति-प्रधान मंत्...
केंद्र सरकार नारी शक्ति को बना रही विकसित भारत की शक्ति-प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी
एक्सक्लूसिव

केंद्र सरकार नारी शक्ति को बना रही विकसित भारत की शक्ति-प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी

Harshad Dewangan 06 March 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19


*महिलाओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सशक्तिकरण मोदी की गारंटी*


*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित दुर्गा मैदान में आयोजित शक्ति वंदन अभियान में हुए शामिल*


रायगढ़, 6 मार्च 2024/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज पश्चिम बंगाल में आयोजित नारी शक्ति वंदन अभियान में शामिल हुए। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी केन्द्र सरकार नारी शक्ति को विकसित भारत की शक्ति बना रही है। आज पश्चिम बंगाल में स्व-सहायता समूह का विराट सम्मेलन हो रहा है और देशभर की स्व-सहायता समूह की माताएं, बहने टेक्नोलॉजी के माध्यम से जुड़ी हुई है। इतने बड़े कार्यक्रम के लिए सभी महिलाएं अभिनंदन के पात्र है।

               गरीब, वंचित आदिवासी परिवार की बहनों, बेटियों के ऊपर हो अत्याचार तथा बड़े संगीन अपराध के लिए हमारी केन्द्र सरकार ने फांसी तक की सजा की व्यवस्था की है। भारत की नारी शक्ति विकसित भारत की सशक्ति स्तंभ है। भारत की नारी शक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन कर रही है।  जिसके तहत जन धन योजना के तहत स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने खाते खुलवाए हैं।  इसके साथ ही इन स्व-सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए बैंकों के माध्यम से मदद उपलब्ध कराई गई है। आज महिला स्व-सहायता नही राष्ट्र सहायता समूह है, जो हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है।

            प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की महिलाएं कृषि, कुटीर उद्योग, मछली पालन, हस्त शिल्प जैसी विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही है। हमारा प्रयास है कि हम गांव में रहने वाली महिलाओं को लखपति दीदी बनाएं। हमने देश में तीन करोड़ बहनों को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है। स्वरोजगार हेतु मुद्रा लोन दिया जा रहा है, जिसमें बिना गारंटी के ऋण लेकर अपना व्यापार प्रारंभ कर सकते हैं। जिसमें पश्चिम बंगाल की महिलाएं काफी अधिक है। पीएम किसान सम्मान निधि से महिला किसानों को राशि प्रदान की गई है। महिलाओं की स्वास्थ्य के लिए आशा कार्यकर्ताओं के इलाज की सुविधाएं प्रदान की गई है। महिलाओं की सुरक्षा हेतु टॉयलेट, गरीबों को पक्के मकान दिए जा रहे हैं नई हित में योजनाएं बनाई जा रही है। महिलाओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सशक्तिकरण मोदी की गारंटी है।    

          प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित दुर्गा मैदान में आयोजित शक्ति वंदन अभियान में शामिल हुए। इस अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, जनप्रतिनिधि गण एवं बड़ी संख्या में स्वच्छता दीदी भी उपस्थित रही।

        मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में प्राचीन काल से ही नारियों का सम्मान हो रहा है। वेदों में भी कहा गया है जहाँ नरियों की पूजा होती है वहाँ भगवान का वास होता है। मनोकामना की पूर्ति के लिए नारी शक्तियों की आराधना की जाती है। जैसे शक्ति प्राप्त करने के लिए माँ दुर्गा, वैभव-धन सम्पदा के लिए माता लक्ष्मी और ज्ञान की प्राप्ति के लिए माता सरस्वती की आराधना की जाती है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सम्मान देने के लिए देश के शीर्ष पद पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति के रुप में सुशोभित किया।

       मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उज्जवला योजना जैसी विभिन्न योजनाए प्रारंभ की है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वच्छता दीदियों को सम्मानित किया साथ ही प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के चयनित लाभार्थियों को चेक वितरित किया। रायगढ़ के नगर निगम सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में श्री सुभाष पांडेय, ईश कृपा तिर्की, सीनू राव, श्री सुरेन्द्र पांडेय, श्री डिग्री लाल साहू, श्री मनीष गांधी सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |