अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad-bharat /भागलपुर-यशवंतपुर ट्रेन में आग लगने की अफवाह के बाद किसी यात्री ने जंजीर खींच दी। अफरातफरी में यात्री ट्रेन के रॉन्ग साइड में कूदने लगे। इसी दौरान कई यात्री आसनसोल से जसीडीह की ओर से जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए। प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से दो शव बरामद किए हैं। हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है।
भागलपुर-यशवंतपुर ट्रेन (Bhagalpur-Yesvantpur Train) में आग लगने की अफवाह के बाद किसी यात्री जंजीर खींच दी और अफरातफरी में यात्री की भीड़ ट्रेन से रॉन्ग साइड में कूदने लगे। इसी दौरान आसनसोल से जसीडीह की ओर से जा रही ईएमयू पैंसेजर ट्रेन की चपेट में कई यात्री आ गए।
मौके पर आरपीएफ और स्थानीय पुलिस बल की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से दो शव बरामद किए हैं। जबकि, इस भयावह हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। मृतकों के पास मिले आधार कार्ड की मदद से दोनों की शवों की शिनाख्त कर ली गई है।
दोनों शवों को जामताड़ा आरपीएफ की टीम एंबुलेंस की मदद से जामताड़ा ले जाया गया। जबकि जामताड़ा आरपीएफ के अनुसार, घायलों को ट्रेन से ही आसनसोल भेजे जाने की सुचना .दसा बुधवार की शाम 6:40 बजे आसनसोल रेल मंडल के जामताड़ा से सटे कालाझरिया गांव के समीप हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। हजारों की संख्या की स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
अंग एक्सप्रेस में चेन पुलिंग की जांच करेगी रेलवे की जांच टीम
जामताड़ा के काशीटांड में ट्रेन की चपेट में आकर हुई मौत के बारे में पूर्व रेलवे ने जानकारी दी है कि बुधवार शाम सात बजे ट्रेन संख्या 12254 चेनपुलिंग के कारण रुकी थी। चेन पुलिंग क्यों किया था इसकी जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई है।
पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने जानकारी देते हुए बताया है कि हादसा विद्यासागर व काशीतांड़ के बीच पोल संख्या 269/19 के पास अंग एक्सप्रेस को कुछ लोगों ने चेन पुलिंग कर रोक दिया था। उससे लोग उतर रहे थे और दूसरी तरफ से आ रही आसनसोल झाझा मेमू ट्रेन की चपेट में यह लोग आ गए।
उन्होंने यह भी बताया है कि डाउन लाइन में डीएमटी ने गिट्टी अनलोडिंग का काम किया है। चेन पुलिंग किस परिस्थिति में किसने की इसकी जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम जांच करेगी