Azaad Bharat
Breaking
🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर के 554 रेलवे स्टेशनों के ...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर के 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास एवं 1500 रोड ओवर ब्रिज अंडर पास का किया शिलान्यास एवं उद्घाटन*
एक्सक्लूसिव

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर के 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास एवं 1500 रोड ओवर ब्रिज अंडर पास का किया शिलान्यास एवं उद्घाटन*

Azaad Bharat Desk 26 February 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17

*रायगढ़ का रेलवे स्टेशन बनेगा अत्याधुनिक, सुविधाओं में होगा विस्तार*


रायगढ़, 26 फरवरी 2024/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत 41 हजार करोड़ की लागत से देशभर के 554 रेलवे स्टेशनों की पुनर्विकास एवं 1500 रोड ओवर ब्रिज, अंडर पास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित किया। योजना में रायगढ़ स्टेशन को भी शामिल किया गया है। जिसमें 15.89 करोड़ रुपए की लागत से रायगढ़ स्टेशन का उन्नयन तथा आधुनिकीकरण कार्य शामिल है।

              प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज भारत एक नई कार्य संस्कृति का प्रतीक है, जो अभूतपूर्व स्पीड एवं स्केल से करता है। आज भारत छोटे सपने देखना छोड़ दिया है हम बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए दिन-रात कार्य भी करते हैं। यही संकल्प विकसित भारत और इस विकसित रेलवे परियोजना में दिख रहा है, जिसमें तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि हम जब विकसित भारत की बात करते हैं तो इसके सूत्रधार एवं सबसे बड़े लाभार्थी देश के युवा हैं आज के इन परियोजनाओं से लाखों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आज रेलवे का कायाकल्प हो रहा है। जिसका लाभ उन युवाओं को भी मिलेगा जो स्कूल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं। विकसित भारत युवाओं के सपनों का भारत है इसलिए विकसित भारत कैसे होगा यह तय करने का सबसे अधिक हक उन युवाओं को है। देश भर के युवाओं ने विभिन्न प्रतियोगिता के माध्यम से विकसित भारत के रेलवे का सपना सामने रखा है, जिन्हे पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। आपका सपना ही मोदी का संकल्प है। एक दशक पहले कल्पनाओं में सोचते थे, आज उसे आंखों से वंदे भारत जैसी सेमी हाई स्पीड ट्रेन के रुप में देख रहे है। आज एयरपोर्ट की तर्ज पर रेलवे स्टेशनों में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है ताकि इसका लाभ जन सामान्य को मिल सके।

           अमृत भारत स्टेशन योजना का वर्चुअल कार्यक्रम रायगढ़ रेलवे स्टेशन परिसर में किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महापौर श्रीमती जानकी काटजू ने कहा कि रेलवे यात्रियों को काफी समय से विभिन्न प्रकार की समस्याएं हो रही थी, जनसामान्य की मांग को देखते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा रेलवे सुविधाओं के लिए पूरे देश में पुनर्विकास लोकार्पण, शिलान्यास कार्य किया जा रहा है। जो सराहनीय पहल है।

            नेता प्रतिपक्ष श्रीमती पूनम सोलंकी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी देश को विकसित भारत के की ओर अग्रसर करने के लिए प्रयासरत है। उनकी सोच का ही नतीजा है कि जो पिछले 70 सालों में रेलवे के क्षेत्र में जो विकास नहीं हुआ था वह आज देखने को मिल रहा है। रेलवे स्टेशन, प्रतीक्षालय को सुविधाजनक बनाया जा रहा है। जिससे सभी यात्रियों के सुविधा होगी। आज रेलवे नित नए कीर्तिमान छू रहा हैं और बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। पूर्व विधायक श्री विजय अग्रवाल ने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश अमृत कल से गुजर रहा है, देश विकसित हो रहा है। एक दौर था जब एक-दो ओवर ब्रिज बनाने के लिए सालो साल लग जाते थे, लेकिन आज एक साथ 1500 रोड ओवर ब्रिज का लोकार्पण एवं शिलान्यास हो रहा है। 2014 से प्रधानमंत्री के शासन में अर्थव्यवस्था में विकास हुआ है, हमें गर्व है कि देश की बागडोर प्रधानमंत्री श्री मोदी जैसे एक सक्षम व्यक्ति के हाथ में है। जिससे देश के सभी क्षेत्र में समुचित विकास सुनिश्चित हो पा रहा है।

         इस अवसर पर श्री सुभाष पाण्डेय, श्रीमती शीला तिवारी, श्रीकांत सोमावार, श्री बलबीर शर्मा, श्री अनुपम पाल, श्री दिबेश सोलंकी, श्री मुक्तिनाथ बबूआ सहित रेलवे की सीनियर डी श्री शशांक कोस्टा, सीआई श्री बी.गायन, स्टेशन मास्टर श्री महापात्रा, आरपीएफ टीआई श्री राजेश वर्मा, सिटी आई इंचार्ज मो.अनवर, श्री कामता पटेल सहित रेलवे के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

*रायगढ़ स्टेशन सहित जिले के अन्य स्टेशनों का होगा उन्नयन तथा आधुनिकीकरण*

रायगढ़ स्टेशन का उन्नयन तथा आधुनिकीकरण 15.89 करोड़ रुपए की लागत से किए जाएँगे। इसके साथ ही रायगढ़ जिले में 53.4 करोड़ रुपए से कोतरा फाटक में बने आरओबी का लोकार्पण, 30.22 करोड़ रुपए से चक्रधरनगर फाटक में आरओबी, 19.74 करोड़ रुपए से कोटमार फाटक में आरओबी, 13.83 करोड़ रुपए से पथरापाली फाटक में आरयूबी, 35 करोड़ रुपए से उच्चभ_ी फाटक में आरओबी, 14.18 करोड़ रुपए से भूपदेवपुर फाटक में आरयूबी, 23.52 करोड़ रुपए से बेल्लारी फाटक में आरओबी, 11.69 करोड़ रुपए से राबर्टसन फाटक में आरयूबी, 22.6 करोड़ रुपए से नहरपाली फाटक में आरओबी, 27.2 करोड़ से जामपाली फाटक में आरओबी, 32.12 करोड़ से खरसिया फाटक में आरओबी, 34.85 करोड़ से तुरेकेला फाटक में आरओबी कार्य शामिल है।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |