अपनी पसंद की खबर खोजें
0 निगम कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने ली राजस्व की समीक्षा बैठक
रायगढ़। दोहरा नल कनेक्शन की जांच, जलकर की वसूली और कनेक्शन काटने की करवाई तेज करें। इसी तरह नए मकान का भी टैक्स फिक्सेशन का काम जारी रखें।
उक्त बातें कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में कही। सबसे पहले वार्ड वार लक्ष्य और लक्ष्य के विरुद्ध वसूली की जानकारी ली गई। इसमें वसूली कम करने वाले पांच उपनिरीक्षकों के वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। इसी तरह सभी वार्ड के सहायक राजस्व निरीक्षकों को उनके वार्डों में दोहरा नल कनेक्शन की जांच करने, बकाया जल कर जमा करने के लिए नागरिकों को प्रेरित करने और संपत्ति का अथवा जलकर जमा नहीं करने वालों का नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए गए। सभी वार्डों में बन रहे नया मकान का भी टैक्स फिक्सेशन करने और टैक्स लेने की बात कही गई। निगम प्रशासन द्वारा शहर वासियों से बकाया टैक्स को तत्काल जमा करने और चालू वित्तीय वर्ष का संपत्ति कर जल कर समय पर जमा कर अधिभार से बचने की अपील की गई है।
फरवरी माह में जमा हुए 6 करोड़ 62 लाख रुपए
निगम कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी द्वारा राजस्व शाखा की लगातार समीक्षा की जा रही है। इसमें शहर के बड़े संस्थानों के नए सिरे से नाप जोख करने के लिए विशेष टीम का गठन भी किया गया है। इसी का नतीजा रहा की फरवरी माह में 6 करोड़ 62 लख रुपए संपत्ति कर निगम के खाते में जमा हुआ है।