अपनी पसंद की खबर खोजें
यूपी। फतेहपुर जिले में एक बेटे ने अपनी ही मां की गला घोंटकर हत्या कर दी. बेटा मां के बीमा के 50 लाख रुपये हथियाना चाहता था. हत्या करने के बाद बेटे ने मां के शव को बोरे में भरकर यमुना नदी के किनारे बने टीले के पीछे फेंक दिया. ग्रामीणों की खोजबीन में शव मिला तो हड़कंप मच गया. पिता ने बेटे की संदिग्ध हरकतों के आधार पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई. जिसके बाद बेटा घर से फरार हो गया. इस वारदात में दो अन्य लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं. फिलहाल, पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है. दरअसल, मां के शव को ठिकाने लगाने के बाद बेटा वापस घर आ गया था. तभी मंदिर से उसके पिता भी आ गए. उन्होंने पत्नी के बारे में बेटे से पूछा तो उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया. तभी उनकी नजर घर पर ही पड़ी पत्नी के चप्पल पर पड़ी, जिससे उन्हें शंका हुई. ऐसे में वो अपने चचेरे भाई के साथ पत्नी की खोजबीन के लिए यमुना नदी के किनारे पहुंच गए. वहां बोरे में भरा एक शव मिला. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बोरे को खोला तो देखा की महिला का शव बोरी में भरा हुआ था. जिसपर पुलिस ने शव का पंचनामा भरते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मृतका के पति की तहरीर पर आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है.