अपनी पसंद की खबर खोजें
रायपुर। कांग्रेस नेता कवासी लखमा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि प्रदेश के पूर्व उद्योग और आबकारी मंत्री कवासी लखमा को अब से कुछ देर पहले जगदलपुर से एयर सेवा से रायपुर लाया गया है।
रायपुर आते ही बिना देरी किए उन्हें एमएमआई अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका विशेषज्ञ चिकित्सक परीक्षण कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि लखमा बस्तर के दौरे पर थे तब उनकी तबीयत बिगड़ी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अस्पताल पहुँचकर कोंटा विधायक व पूर्व मंत्री कवासी लखमा के अस्वस्थ होने की जानकारी ली और कुशलक्षेम पूछा।
इस दौरान डॉक्टरों से मिलकर उनके इलाज की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए व माँ दंतेश्वरी से कवासी लखमा के जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की।