अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad-bharat/महादेव सट्टा एप मामले में बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। जेल में बंद हवाला आॅपरेटर अनिल दम्मानी को आज अंतरिम जमानत मिल गई है। बिलासपुर हाईकोर्ट ने मेडिकल ग्राउंड पर 2 महीने की अंतिम जमानत दी है। बताया जा रहा है।
अनिल दम्मानी को 12 अप्रैल तक के अंतरिम जमानत मिली है। हाईकोर्ट ने सख्त आदेश देते हुये कहा है 12 अप्रैल शाम 4:00 बजे तक अनिल दम्मानी को कोर्ट में सरेंडर करना होगा। वहीं अनिल दम्मानी इस दौरान मीडिया में किसी प्रकार का स्टेटमेंट जारी नहीं कर सकेगा। इस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।
आपको बता दें कि पिछली कांग्रेस सरकार को सत्ता से बे दखल होने में कहीं न कहीं महादेव सट्टा एप मामला भी प्रमुख वजह के रुप में सामने आयी थी। इस मामले को विपक्ष में रहते हुये भारतीय जनता पार्टी लगातार हमलावर होते रही है।