अपनी पसंद की खबर खोजें
SSC स्टेनोग्राफर ग्रुप C व D एग्जामिनेशन का फाइनल रिजल्ट ssc.nic.in पर हुआ घोषित, यहां से डाउनलोड करें पीडीएफ
कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) की ओर से STENOGRAPHER GRADE C एवं D EXAM 2023 (FINAL) रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में घोषित किया गया है जिसे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार भर्ती के अगले चरण डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे
नई दिल्ली। एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रुप C व D भर्ती 2023 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में घोषित किया गया है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों का नाम फाइनल में दर्ज है वे भर्ती के अगले चरण के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे।
इतने पदों पर होनी हैं नियुक्तियां
इस भर्ती के माध्यम से एसएससी की ओर से 1207 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इसमें से स्टेनोग्राफर ग्रेड सी के 93 पदों और ग्रेड डी के 1114 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।