Azaad Bharat
Breaking
🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव रायगढ़ एवं जशपुर कलेक्टर की तत्परता से एक बार धान के अफरातफरी और भ्...
रायगढ़ एवं जशपुर कलेक्टर की तत्परता से एक बार धान के अफरातफरी और भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा
एक्सक्लूसिव

रायगढ़ एवं जशपुर कलेक्टर की तत्परता से एक बार धान के अफरातफरी और भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा

Azaad Bharat Desk 30 January 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

 रायगढ़ एवं जशपुर कलेक्टर की तत्परता से एक बार धान के अफरातफरी और भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा हुआ है।आधा दर्जन से अधिक आरोपी बनाए गए हैं जिनपर अपराध पंजीबद्ध किया गया है।दरअसल जशपुर जिले के पत्थलगांव के राईस मिलर के द्वारा लगभग 1900 क्विंटल धान की अफरातफरी किए जाने का मामला सामने आया है।जिसमें जशपुर जिले के काडरो धान उपार्जन केंद्र से रायगढ़ जिले के सिसरिंगा धान उपार्जन केंद्र में अवैध धान को बेचने की तैयारी थी।

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17

 पूर्व में बेचे जा चुके धान को फिर से बेचे जाने का मामला अक्सर सुनाई में आता रहता है जिसका फायदा कुछ राइस मिलर्स लगातार उठाते हैं और शासन को चूना लगाते हैं।इस बार राईस मिलर की चोरी पकड़ी गई है।


मामला है जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड का जहां धान उपार्जन केंद्र काडरो लुड़ेग से 21 जनवरी की शाम दो ट्रकों UP21CN7070 और UP21DT3930 में 950-950 क्विंटल धान परिदान के लिए पत्थलगांव के मां कमला श्री राइस मिल ले जाया गया।


ये दोनों ट्रक राइस मिल ना जाकर रायगढ़ जिले की तरफ रवाना हो गए।दोनों ट्रक रायगढ़ जिले के सिसरिंगा धान उपार्जन केंद्र पहुँचे जहां किसानों द्वारा बेचे गए इन दोनों ट्रकों में लोड धान को फिर से धान उपार्जन केंद्र में बेचने की योजना थी लेकिन इसी दौरान सिसरिंगा के ग्रामीणो ने मामले की जानकारी प्रशासन को दी।


जिसके बाद धरमजयगढ़ तहसीलदार मौके पर पहुंचे और संदिग्ध धान के ट्रकों को धान समेत जब्त कर थाने में सुपुर्द कर दिया और मामले की जांच शुरू की गई।


मामले की जांच में जशपुर जिले के धान उपार्जन केंद्र में बिके हुए धान को अवैध तरीके से फिर से रायगढ जिले के खरीदी केंद्र में बेचने का खुलासा हुआ।इस मामले में अब रायगढ़ और जशपुर दोनों जिलों में अलग अलग मामला दर्ज कर लिया गया है।



रायगढ़ के धरमजयगढ़ थाने में दोनों ट्रकों के चालक ऋतिक और सर्पराज, सिसरिंगा धान खरीदी केंद्र के आपरेटर पुरूषोत्तम दास महंत, धान उपार्जन केंद्र के प्रबंधक सहदेव राय और मां कमला देवी श्री राइस मिल के संचालकों के खिलाफ धारा 409,34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

धरमजयगढ़ में मामला दर्ज होने के बाद पत्थलगांव स्थित राइस मिल में जशपुर जिला खाद्य अधिकारी खुमेश्वर सिंह टीम के साथ राईस मिल पहुंचे और स्टॉक का मिलान किया गया तो वहाँ 875 क्विंटल धान कम पाया गया और इसके साथ ही कस्टम मिलिंग से संबंधित मासिक विवरण आवक, जावक पंजी बी 1 रजिस्टर संधारण नहीं किया गया था।


माँ कमला श्री राईस मिल संचालक आयुष अग्रवाल पिता परशुराम अग्रवाल, एवं मिल के प्रोपराइटर अलका अग्रवाल पति परशुराम अग्रवाल के द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 धारा 3/7 के तहत तथा छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 के तहत पत्थलगांव थाने में मामला दर्ज किया गया है।दोनों जिलों में मामला दर्ज होने के बाद राईस मिल संचालक फरार बताये जा रहे हैं।

रायगढ़ के सिसरिंगा धान उपार्जन केंद्र में धान के ट्रक मिलने के बाद जब मां कमला श्री राईस मिल पत्थलगांव में स्टॉक चेक कर्म पर 2187 बोरे धान कम पाए गए हैं।


मामले में खुमेश्वर सिंह जिला खाद्य अधिकारी जशपुर का कहना है कि एफआईआर कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |