Azaad Bharat
Breaking
🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव रायपुर,महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा का प्रथम छत्त...
रायपुर,महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा का प्रथम छत्तीसगढ़ प्रवास तथा दो दिवसीय दौरा।
एक्सक्लूसिव

रायपुर,महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा का प्रथम छत्तीसगढ़ प्रवास तथा दो दिवसीय दौरा।

Azaad Bharat Desk 28 January 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17


रायपुर,काँग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता और महिला काँग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। रायपुर पहुँचते ही उन्होंने 12:00 बजे पत्रकार वार्ता एवं 1:00 बजे छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक ली।इस दौरान छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष तथा राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम,महिला कांग्रेस प्रभारी सुनीता सहरावत, छत्तीसगढ़ पीसीसी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेदू जी भी उपस्थित रहे।


बैठक के दौरान उन्होंने महिला काँग्रेस संगठन की मजबूती, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि सांसद राहुल गाँधी ने मणिपुर से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू की और यह यात्रा मुंबई में समाप्त होगी।


अलका लांबा ने बताया कि काँग्रेस पार्टी ने सदैव महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है। पंचायत राज में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने से महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ा है। अब महिला काँग्रेस इस बात पर जोर दे रही है कि विधानसभा और लोकसभा में भी महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाया जाए ।

महिला काँग्रेस छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से ज्यादा से ज्यादा सीटें हासिल करने पर फोकस कर रही है। भाजपा को महिला आरक्षण पर निर्णय लेने में 10 साल लग गए, लेकिन वह भी आधा-अधूरा है। हमें महिला शिक्षा और महिलाओं की सुरक्षा पर खोखले वादे नहीं बल्कि उन पर अमल चाहिए। हमें देश की आधी आबादी के लिए उसका अधिकार चाहिए, अब हमें संपूर्ण नारी-न्याय चाहिए! महिलाओं को आर्थिक संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक न्याय का हक मिलने तक “नारी न्याय” की लड़ाई “न्याय का हक़ मिलने तक” जारी रहेगी। 


राहुल गांधी जी का सपना है कि आगामी वर्षों में 50% राज्यों की मुख्यमंत्री महिला होगी। 



अलका लांबा ने कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा देने वाली भाजपा के राज्य में ही महिलाओं के साथ अत्याचार करने वाले आजाद घूम रहे हैं। महिला खिलाड़ियों का यौन-शोषण करनेवाले भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक छात्रा के साथ यौन-उत्पीड़न किया गया। अपराधी भाजपा से जुड़े हुए हैं। ये अपराधी मध्यप्रदेश में भाजपा के प्रचार अभियान में भी शामिल हुए थे। भाजपा सरकार ने गुजरात में बिलकिस बानो के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या करने वाले 11 दोषियों को रिहा करने का काम किया था । महिला दुष्कर्मी राम रहीम बाबा को हरियाणा सरकार 9 बार पैरोल पर रिहा कर चुकी है । मणिपुर में आदिवासी महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया ।

भाजपा शासन में पिछले दो वर्षों में देशभर में लगभग 13.3 लाख महिलाएं लापता हो गई हैं, जिनमें महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में महिलाओं के लापता होने की संख्या सबसे अधिक हैं। आखिर ये सारी महिलाएं कहाँ गायब हो गई हैं?


उन्होंने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आपकी पहली लड़ाई जो आपकी माँ के गर्भ से शुरू हुई वह आप जीत चुकी हैं। दूसरी लड़ाई 5 वर्ष की होने तक कुपोषण के खिलाफ, लड़कियों का टीकाकरण हो इत्यादि । तीसरी लड़ाई 6 वर्ष से स्कूल जाने के लिए और शिक्षित होने की लड़ाई। इसके पश्चात लड़ाई आर्थिक सशक्तिकरण की। इस लड़ाई में महिला कांग्रेस की महिलाओं को स्वयं एक-एक सीढ़ी चढ़नी है एवं सभी महिलाओं को सीढ़ियां चढ़ानी है।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |