Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव मेरी जन्मभूमि हरियाणा है, लेकिन कर्मभूमि रायगढ़ है-फ्लैग फाउंडेशन ऑ...
मेरी जन्मभूमि हरियाणा है, लेकिन कर्मभूमि रायगढ़ है-फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं जिंदल स्टील एंड पॉवर के चेयरमैन श्री नवीन जिंदल ने
एक्सक्लूसिव

मेरी जन्मभूमि हरियाणा है, लेकिन कर्मभूमि रायगढ़ है-फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं जिंदल स्टील एंड पॉवर के चेयरमैन श्री नवीन जिंदल ने

Harshad Dewangan 25 January 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

रायगढ़ स्टेडियम में कीर्ति ध्वज स्तंभ का नवीन जिंदल ने किया लोकार्पण

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19


रायगढ़। फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा रायगढ़ स्टेडियम में स्थापित किए गए कीर्ति ध्वज स्तंभ का लोकार्पण संस्था के अध्यक्ष श्री नवीन जिंदल ने गुरूवार को किया। ध्वजारोहण के बाद अपने उद्बोधन में श्री जिंदल ने कहा कि रायगढ़ से उनका तीन पीढ़ियों का रिश्ता है और यहीं से देशवासियों को गर्व से तिरंगा फहराने का अधिकार दिलाने का संघर्ष शुरू हुआ था। उन्होंने सभी देशवासियों से हर दिन पूरे सम्मान और गर्व के साथ तिरंगा फहराने की अपील की।

 फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा रायगढ़ स्टेडियम में कीर्ति ध्वज स्तंभ की स्थापना की गयी है। इसका लोकार्पण समारोह गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं जिंदल स्टील एंड पॉवर के चेयरमैन श्री नवीन जिंदल रहे। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल, महापौर श्रीमती जानकी काटजू एवं पूर्व विधायक श्री विजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत की। अपने उद्बोधन में श्री जिंदल ने कहा कि रायगढ़ से हमारा पारिवारिक रिश्ता है।

बाबूजी श्री ओमप्रकाश जिंदल ने यहां धर्मशाला में रहकर अपनी मेहनत से इस षहर से संबंध की शुरूआत की। यहां के लोगों से उन्हें भरपूर प्यार मिला और उनका भी यहां से गहरा जुड़ाव था। मेरी जन्मभूमि हरियाणा है, लेकिन कर्मभूमि रायगढ़ है। मैं जब अमेरिका से पढ़ाई पूरी कर भारत लौटा, तो बाबूजी ने मुझे रायगढ़ भेज दिया। तब मेरी उम्र 22 साल थी। यहां 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर संयंत्र में तिरंगा फहराया गया। अगले दिन झंडा निकाला गया, तो मुझे आश्चर्य हुआ और पता चला कि देश में नागरिकों को हर रोज तिरंगा फहराने का अधिकार नहीं है।

जिपं अध्यक्ष श्री पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज देश और दुनिया में रायगढ़ की पहचान जिंदल स्टील एंड पॉवर के कारण बनी है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि आगे भी नवीन जी के नेतृत्व में इसी तरह का योगदान जारी रहेगा। महापौर श्रीमती काटजू ने देश के हर नागरिक को तिरंगा फहराने का अधिकार दिलाने के लिए नवीन जिंदल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि श्री जिंदल के नेतृत्व में जेएसपी द्वारा रायगढ़ के चहुंमुखी विकास में योगदान दिया जा रहा है। स्वागत उद्बोधन ओपी जिंदल स्कूल के प्राचार्य श्री आरके त्रिवेदी एवं आभार प्रदर्शन जिंदल स्टील एंड पॉवर के कार्यपालन निदेशक श्री सब्यसाची बंद्योपाध्याय ने किया। मंच संचालन श्रीमती रवीन्द्र कौर चौबे एवं राजेश डेनियल ने किया।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |