अपनी पसंद की खबर खोजें
इस बार इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2024 का आयोजन लगभग 25000 रिक्त पदों के लिए किया जाएगा। और विभिन्न अलग-अलग पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा पदों में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर ट्रेडसमैन, जैसे पद शामिल है।
वही रिक्त पदों को देखते हुए जिन भी योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा उनका चयन करने के लिए ऑनलाइन रिटर्न एग्जाम आयोजित किया जाएगा, फिर फिजिकल टेस्ट, मेडीकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन तथा मेरिट सूची के आधार पर उम्मीदवार का चयन किया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता
अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग रखी गई है। अग्निवीर जनरल ड्यूटी पद के लिए उम्मीदवार 10वीं कक्षा के अंतर्गत न्यूनतम 45% अंकों के साथ पास होना चाहिए और उम्मीदवार के प्रत्येक विषय के अंतर्गत 33% अंक या इससे अधिक अंक जरूर होने चाहिए। वही अग्निवीर टेक्निकल पद के लिए उम्मीदवार 12वीं कक्षा में पास होना चाहिए और वह भी विज्ञान विषय में फिजिकल केमेस्ट्री इंग्लिश और गणित सब्जेक्ट्स के अंतर्गत तथा न्यूनतम अंक 50% जरूर प्राप्त होने चाहिए।
अग्निवीर क्लर्क पद के लिए उम्मीदवार 12वीं कक्षा में न्यूनतम 60% अंकों के साथ पास होना चाहिए। वही अग्निवीर ट्रेडसमैन पद के लिए उम्मीदवार 10वीं कक्षा में पास होना चाहिए। अग्निवीर ट्रेडसमैन 8th वाले पद के लिए उम्मीदवार 8वीं कक्षा के अंतर्गत पास होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता आपको बता दी गई है अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किए जानें पर उसके माध्यम से जानकारी को ज़रूर जाने।
आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए आयु सीमा
आर्मी अग्निवीर भर्ती 2024 के लिए निर्धारित नियमों अनुसार आयु को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगे। आयु में न्यूनतम आयु 17 वर्ष 5 महीने रखी गई है और अधिकतम आयु 21 वर्ष रखी गई है।
आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
आर्मी अग्निवीर भर्ती 2024 के आवेदन के लिए इंडियन आर्मी की ऑफिशल वेबसाइट पर चले जाएं।
अब इस भर्ती को लेकर जारी किए जाने वाले नोटिफिकेशन से संपूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़े।
अब इस आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए अप्लाई से संबंधित ऑप्शन पर क्लिक करें।
पूछी जाने वाली बेसिक जानकारियां सभी ध्यान पूर्वक दर्ज करें।
अब अपने आवश्यक डॉक्यूमेंट को अपलोड कर देना है और वर्ग अनुसार आवेदनशुल्क का भुगतान करें।
इतनी प्रक्रिया कंप्लीट करने के बाद अब आपको इस फॉर्म को सबमिट कर देना है। और फिर आवेदन फार्म का एक प्रिंट निकलवाकर सुरक्षित अपने पास रखें।
आधिकारिक वेबसाइट पर जैसे ही आवेदन से संबंधित लिंक उपलब्ध करवाया जाएगा उसके बाद में आप आसानी से आवेदक से संबंधित लिंक के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे क्योंकि जानकारी आपने जान ली है। वही जब ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी किया जाए तो एक बार उसके माध्यम से आप अवश्य संपूर्ण जानकारी को जाने। वहीं आज की इस जानकारी को जरुर शेयर करें ताकि सभी तक जानकारी पहुंच जाए।