Azaad Bharat
Breaking
🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव *विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करान...
*विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा उद्देश्य-प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी*
एक्सक्लूसिव

*विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा उद्देश्य-प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी*

Azaad Bharat Desk 15 January 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17


*प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित पीवीजीटी परिवार के हितग्राहियों से की चर्चा*



*मौके पर 15 को मिला उज्जवला योजना का लाभ तो 10 का बना केसीसी कार्ड*

  

रायगढ़, 15 जनवरी 2024/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम-जनमन) के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को पहली किस्त जारी की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएम-जनमन के लाभार्थियों से संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि कोई भी पीवीटीजी परिवार कल्याणकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहे। उन्होंने कहा कि पीएम जनमन का उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इनमें सुरक्षित आवास, स्वच्छ पेयजल, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण, बिजली, सडक और संचार जैसी सुविधा तथा टिकाऊ आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना शामिल है। कार्यक्रम में देश भर के विभिन्न राज्यों के 200 जिले के हितग्राही ऑनलाइन माध्यम से जुड़ें रहे। जिला स्तरीय कार्यक्रम रायगढ़ कलेक्टोरेट के सृजन सभाकक्ष में आयोजित किया गया। इस मौके पर कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने बिरहोर परिवार के हितग्राहियों को सम्मानित करते हुए प्रमाण-पत्र वितरित किए।

           कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने बताया कि पीएम जनमन का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजाति पीवीटीजी परिवारों और बस्तियों को बुनियादी सुविधाओं और सेवाओं से संतृप्त करके विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूहों पीवीटीजी की सामाजिक आर्थिक स्थितियों में उत्तरोत्तर सुधार करना है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि रायगढ़ जिले के 25 ग्राम/बसाहटों में विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर निवासरत है, जिनकी कुल जनसंख्या 1151 है। इसमें सामुदायिक अधोसंरचनाओं में सुधार के साथ सामाजिक और आर्थिक स्तर में उन्नयन के साथ ही प्रत्येक परिवार को शासकीय योजना का लाभ मिल सके, ऐसा सुनिश्चित किया जाना मिशन के माध्यम से नियत किया गया है। उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु नौ केन्द्रीय मंत्रालयों के माध्यम से 11 महत्वपूर्ण गतिविधियों के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया गया है। जिसके तहत बिरहोर बसाहटों में उक्त मिशन का क्रियान्यवन 3 वर्ष की अवधि में पूर्ण कर सभी बसाहटों को उपरोक्त 11 गतिविधियों को आवश्यकतानुसार पूर्णत: आच्छादित किया जाना है। कलेक्टर श्री गोयल ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जिले के 187 पात्र बिरहोर परिवारों के लिए आवास हेतु प्रथम किश्त की राशि स्वीकृत की गई है। इनमें धरमजयगढ़ के 126, लैलूूंगा के 32, तमनार के 25 एवं घरघोड़ा के 4 शामिल है।

        इस अवसर पर बिरहोर समुदाय के अध्यक्ष श्री केन्दाराम बिरहोर, अध्यक्ष जिला पंचायत श्री निराकार पटेल, श्री उमेश अग्रवाल, श्री अरूणधर दीवान, श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, श्री खेमराज नायक, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्दर यादव, डीएफओ रायगढ़ सुश्री स्टायलो मण्डावी सहित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बिरहोर परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।  

*15 बिरहोर को मिला उज्जवला योजना का लाभ*

पीएम जनमन कार्यक्रम के दौरान आज मौके पर धरमजयगढ़ विकासखण्ड के 15 बिरहोर को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना अंतर्गत नि:शुल्क गैस चूल्हा प्रदाय किया गया। इनमें सुकमती, सुभाषिनी, बिरसो, चमरेन, गेदी बाई बिरहोर, सुकमती, शांति बाई, मानकी बनवासी, मानमोती, सुनिता, कमला बनवासी, रजो बाई, कुंती बनवासी, चंदन कुमारी एवं अभंती बाई शामिल है।

*किसान क्रेडिट कार्ड का हुआ वितरण*

पीएम जनमन कार्यक्रम के दौरान आज मौके पर 10 बिरहोर परिवार के लोगों को किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण किया गया। इनमें जनक, बालक राम, रतन, सोनाई, सीताराम, धनेश्वर, जनेश, नोहर साय, भूरी बाई, मानकुंवर शामिल है।

*बिरहोर परिवार के लोगों को दिया गया प्रमाण-पत्र*

जिले के बिरहोर परिवार के सदस्य जिन्हे पीएम जनमन कार्यक्रम के दौरान मौके पर लाभान्वित करते हुए प्रमाण-पत्र दिया गया। इनमें ग्राम-कचकोबा के दयाराम एवं श्रीमती रेशम को नल से जल का प्रमाण-पत्र दिया गया। इसी तरह ग्राम कोटरीमाल की सुनता बिरहोर, पंचराम एवं रूपसिंह को पीएम आवास, धरमजयगढ़ के केंदराम को पीएम किसान सम्मान, नैहरी बिरहोर, नानमति बिरहोर को पीएम उज्जवला योजना का प्रमाण-पत्र सौंपा गया। इसी तरह सीताबाई एवं उर्मिला को आयुष्मान कार्ड प्रदाय किया गया।

*एमएमयू गाड़ी को कलेक्टर ने दिखाई हरी झण्डी*

कलेक्टर श्री गोयल ने स्वास्थ्य विभाग की एमएमयू गाड़ी को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह गाड़ी बिरहोर ग्रामों में जाकर बिरहोर परिवारों के सदस्यों को स्वास्थ्य जांच करेगी। जिसमें प्रारंभिक जांच पश्चात किसी को कोई गंभीर तकलीफ होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों में ले लाकर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी।

*विभागों ने लगाये थे स्टॉल*

सृजन सभाकक्ष में आयोजित पीएम जनमन कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दे रहे थे। जिसमें मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, बिहान, ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देना, बैंक सखी, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, वन विभाग, छत्तीसगढ़ हर्बल उत्पाद विक्रय केन्द्र, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग शामिल थे।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |