Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव "जन जीवन - बचाओ,रायगढ़ को प्रदूषण मुक्त जिला बनाओ।"पोस्टकार्ड अभियान
एक्सक्लूसिव

"जन जीवन - बचाओ,रायगढ़ को प्रदूषण मुक्त जिला बनाओ।"पोस्टकार्ड अभियान

Harshad Dewangan 09 January 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

 

*प्रत्येक घर से हर सदस्य पोस्टकार्ड अभियान में योगदान देने की अपील।*


********गणेश कछवाहा******


जननायक रामकुमार अग्रवाल जी के जन्मशताब्दी वर्ष आयोजन के दूसरे चरण में *"प्रदूषण मुक्त जिला बनाओ" पोस्टकार्ड अभियान का निर्णय लिया गया है ।चूंकि रामकुमार अग्रवाल की एक बड़ी पहचान यह भी थी कि - "वे छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी बात या घटना या अपने संदेश के लिए  प्रधान मंत्री, मुख्यमंत्री से लेकर आम कार्यकर्ता तक के लिए प्रायः पोस्ट कार्ड का उपयोग करते थे।आज भी बहुत से लोगों के पास उनके लिखे पोस्ट कार्ड मौजूद हैं। बहुत से लोगों ने बहुत सहज कर संभाल कर ऐतिहासिक दस्तावेज़ के रूप में रखा है।यह वर्ष उनका जन्मशताब्दी वर्ष है इसलिए उनकी स्मृति को सादर समर्पित करते हुए ' प्रदूषण मुक्त जिला  बनाने' हेतु पोस्टकार्ड अभियान का आव्हान किया गया है।जीव जगत को बचाने के पवित्र अभियान रूप में चलाया जाना है।


*प्रदूषण खतरनाक स्तर से लगातार ऊपर बढ़ता जा रहा है।लोग जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रहे हैं। वायु से लेकर जल सब कुछ प्रदूषित होते जा रहा है।पूरे जिले के जन जीवन के साथ ही सम्पूर्ण प्राणी जगत को बचाने की आवश्यकता है।  बहुत से साथियों ने पोस्टकार्ड लिखकर भेजना भी शुरू कर दिया है। चूंकि माननीय मुख्यमंत्री और पर्यावरण मंत्री दोनों ही  रायगढ़   के माटी से जुड़े हैं। अतः उन्हें ज्यादा कुछ बताने की जरूरत नहीं है।वे पूरी स्थिति से हमसे ज्यादा वाकिफ हैं। मुख्यमंत्री ने तो रायगढ़ के सांसद होते हुए संसद में आवाज़ भी उठाई थी।इसीलिए माननीय मुख्यमंत्री  और पर्यावरण मंत्री को भेजे जाने वाले पोस्टकार्ड में ज्यादा कुछ नहीं लिखना है बस एक लाईन लिखना है कि -  *"जन जीवन बचाओ - रायगढ़  को प्रदूषण मुक्त जिला बनाओ।" और अपना नाम ,हस्ताक्षर और स्थान।*


जनसंगठनों के साथियों में काफी उत्साह है। जिला बचाओ संघर्ष मोर्चा के कार्यालय में पोस्टकार्ड उपलब्ध है।श्री जयप्रकाश अग्रवाल और श्री बासुदेव शर्मा एडवोकेट,सचिव के पास से भी पोस्टकार्ड प्राप्त किया जा सकता है।मोर्चा द्वारा प्रत्येक घर से हर सदस्य को पोस्टकार्ड भेजकर जनजीवन को बचाने के इस पवित्र अभियान में शामिल होने की विनम्र अपील की गई है।।यही पर्यावरण की रक्षा हमारी सबसे बड़ी पूजा होगी।


श्री विष्णुसेवक गुप्ता सीनियर एडवोकेट ने कहा कि -"रायगढ़ प्रदूषण के डेंजर जोन में है।पर्यावरण संरक्षण बहुत आवश्यक है।" संयुक्त किसान मोर्चा के साथी मदन पटेल ने कहा कि 'जल ,जंगल और जमीन की रक्षा के बगैर मानवीय जन जीवन को बचाना बहुत मुश्किल है'। शिक्षाविद एन आर प्रधान ने पोस्ट कार्ड अभियान की सराहना करते हुए कहा कि "प्रकृति ही जीवन है।इसलिए यदि प्रकृति  की रक्षा करना हमारा प्रथम कर्तव्य है।" जननायक रामकुमार अग्रवाल के सुपुत्र डॉ राजू का कहना है कि "रायगढ़ में प्रदूषण बहुत खतरनाक स्तर पर है इससे कोई इंकार नहीं कर सकता है। लोगों के स्वास्थ्य पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। छोटे छोटे बच्चे तक सुरक्षित नहीं हैं। लोगों को स्वस्थ रखने एवं जन जीवन को बचाने के लिए जरूरी है कि जिले को प्रदूषण मुक्त बनाया जाय।"  जिला बचाओ संघर्ष मोर्चा के सचिव बासुदेव शर्मा ने कहा कि प्रदूषण के खिलाफ संघर्ष करते हुए लगभग 34 वर्ष हो गए हम सरकार से अपेक्षा करते हैं कि वे जनता के हित में जनजीवन को बचाने के लिए  प्रदूषण मुक्त जिला बनाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करेगी।वस्तुत प्रदूषण को लेकर सभी चिंतित हैं। 


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, एन जी टी दिल्ली, आईआईटी खड़गपुर,अन्य कई शासकीय अशासकीय कमेटियों की रिपोर्ट, चिकित्सकों , पर्यावरणविदों,विभिन्न विशेषज्ञों,सामाजिक कार्यकर्ताओं,समाचार पत्रों,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और जन संगठनों के द्वारा बार बार वस्तु स्थिति से अवगत कराए जाने के बावजूद भी सरकार द्वारा कोई ठोस कदम न उठाए जाने से प्रदूषण की समस्या गंभीर से और ज्यादा गंभीर खतरनाक होती जा रही है। इससे जनता में बेहद अक्रोश है।



देखना है राजनीति अपनी ही चालबाजी की चाल से चलती है या सामाजिक चेतना को साथ लेकर जनता के हित में आगे बढ़ती है। पर्यावरण मंत्री पूर्व आईएएस भी हैं।रायगढ़ की जनता ने अपार प्यार और विश्वास जताया है, उनके समक्ष बड़ी चुनौती है।दूसरे मुख्यमंत्री हैं, रायगढ़ से आत्मीय संबंध है। विगत दो दशकों से रायगढ़ के सांसद रहे हैं अब तो राज्य के मुखिया है। इसलिए रायगढ़ की जनता की आशाएं और उम्मीदें असीम होना स्वाभाविक है।अब एक ही लक्ष्य,एक ही सपना ,एक ही आश और एक ही स्वर है *"जन जीवन -  बचाओ,रायगढ़ को प्रदूषण मुक्त जिला बनाओ।"*


गणेश कछवाहा

रायगढ़, छत्तीसगढ़।

gp.kachhwaha@gmail.com


हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |