अपनी पसंद की खबर खोजें
भोपाल- एमपी के भोपाल जिले के परवलिया में अवैध रूप से चल रहे बालिका गृह पर पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस ने बच्चों की देखभाल और संरक्षण अधिनियम 2015 की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने बालिका गृह के प्रबंधक अनिल मैथ्यू को आरोपी बनाया है। बालिका गृह में 68 लड़कियां पंजीकृत हैं जबकि 6 से 18 साल की उम्र के बीच की 26 लड़कियां लापता हैं।
मध्य प्रदेश के भोपाल जिले के परवलिया में अवैध रूप से चल रहे बालिका गृह पर पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस ने बच्चों की देखभाल और संरक्षण अधिनियम, 2015 की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने बालिका गृह के प्रबंधक अनिल मैथ्यू को आरोपी बनाया है
बालिका गृह के प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज
बता दें कि भोपाल के परवलिया में बिना अनुमति के एक बालिका गृह चल रहा था। एफआईआर में बताया गया है कि बालिका गृह में 68 लड़कियां पंजीकृत हैं, जबकि 6 से 18 साल की उम्र के बीच की 26 लड़कियां लापता हैं। पुलिस ने बताया कि बाल गृह 'बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015' के अनुसार नहीं चलाया जा रहा था और अवैध था।
शिवराज सिंह चौहान ने सरकार से की मांग
इस मामले को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सरकार से कार्रवाई की मांग की है। पूर्व सीएम ने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया, भोपाल के परवलिया थाना क्षेत्र में बिना अनुमति संचालित बालगृह से 26 बालिकाओं के गायब होने का मामला मेरे संज्ञान में आया है। मामले की गंभीरता तथा संवेदनशीलता को देखते हुए सरकार से संज्ञान लेने एवं त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं।