Azaad Bharat
Breaking
🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव अब CBI को जांच के लिए राज्य सरकार की मंजूरी की जरूरत नहीं
अब CBI को जांच के लिए राज्य सरकार की मंजूरी की जरूरत नहीं
एक्सक्लूसिव

अब CBI को जांच के लिए राज्य सरकार की मंजूरी की जरूरत नहीं

Azaad Bharat Desk 05 January 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17

राजस्थान में पुराना फैसला पलटा, अब CBI को जांच के लिए राज्य सरकार की मंजूरी की जरूरत नहीं

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत के तीन साल पुराने फैसले को पलट दिया है। राज्य में अपराध रोकने के लिए सीएम भजनलाल शर्मा ने एक अहम कदम उठाया है। सीएम ने गुरुवार को राज्य में अपराधों की जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सामान्य सहमति प्रदान कर दी है। यानी अब राजस्थान में किसी मामले की जांच करने के लिए सीबीआई को राज्य सरकार से परमिशन नहीं लेनी होगी। बता दें कि अशोक गहलोत सरकार ने सामान्य सहमति को साल 2020 में वापस ले लिया था। दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम 1946 के प्रावधानों के तहत किसी भी राज्य में जांच करने के लिए सीबीआई को राज्य सरकार की सहमति की आवश्यकता होती है।


सीएम भजनलाल शर्मा की मंजूरी के बाद सीबीआई अब राज्य सरकार की पूर्व अनुमति के बिना किसी भी मामले में त्वरित कार्रवाई कर सकेगी। हालांकि राज्य के गृह विभाग ने अभी तक इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया है। साल 2020 में अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने राज्य में मामलों की जांच के लिए सीबीआई को दी गई सामान्य सहमति वापस ले ली थी। इस फैसले के बाद सीबीआई को किसी भी मामले की जांच करने से पहले राज्य सरकार की स्पष्ट अनुमति लेनी होती थी। इस फैसले को अब सीएम भजनलाल ने पलट दिया है।

गौरतलब है कि पिछले साल हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार जीत हासिल की थी। भगवा दल ने भजनलाल शर्मा को सूबे का सीएम बनाया। सीएम बनते ही शर्मा ने कहा था कि उनकी सरकार राज्य में अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त ऐक्शन उठाएगी।


गुरुवार को सीएम कार्यालय की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि ‘पिछली सरकार द्वारा सीबीआई से सामान्य सहमति वापस लेने से जांच में देरी होती थी और सबूत नष्ट होने की भी संभावना रहती थी। ऐसे में अब सीबीआई राज्य में करप्शन के खिलाफ तत्काल कार्रवाई कर सकेगी।’



हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |