Azaad Bharat
Breaking
🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल ने गुरुवार को नगरपालिक निगम अध्यक्ष कव...
भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल ने गुरुवार को नगरपालिक निगम अध्यक्ष कविता साहू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया
एक्सक्लूसिव

भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल ने गुरुवार को नगरपालिक निगम अध्यक्ष कविता साहू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया

Azaad Bharat Desk 05 January 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

जगदलपुर: भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल ने गुरुवार को नगरपालिक निगम अध्यक्ष कविता साहू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। भाजपा के 19 पार्षदों ने कलेक्ट्रेट पहुँच कर निगम अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पत्र कलेक्टर विजय दयाराम को सौंपा व जल्द से जल्द अविश्वास प्रस्ताव को पारित करने हेतु सम्मिलन आहूत करने कहा।

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17


भाजपा जिला कार्यालय में एकत्र हुये सभी भाजपा पार्षद शाम करीब चार बजे पैदल चल कर कलेक्ट्रेट पहुंचे, भाजपा पार्षद दल ने निगम अध्यक्ष कविता साहू के विरुद्ध अविश्वास व्यक्त करते हुये तीन बिंदुओं को प्रस्ताव में शामिल किया हैसमें कहा गया है कि नगर निगम अध्यक्ष द्वारा बहुमत के बल का दुरूपयोग करते हुये सामान्य सभा का नियमित संचालन नहीं किया जा रहा है, बीते चार साल में केवल 11सामान्य सभा की बैठकें हो पायी हैं, भाजपा पार्षदों के द्वारा बारंबार इस विषय पर ध्यानाकर्षण करने के बाद भी नियमानुसार निर्धारित अवधि उपरांत सामान्य सभा की बैठक आहूत करने में निगम अध्यक्ष द्वारा दुर्भावनापूर्वक कोताही की जा रही है। जिससे सामान्य सभा की अतिमहत्वपूर्ण बैठकें न होने से शहर के विकास सहित जनहित व निगम के कार्य व योजनायें लगातार प्रभावित हो रही है। गिनती की हुई सामान्य सभा की कार्यवाही बैठकों में भी निगम अध्यक्ष के द्वारा भाजपा पार्षदों के साथ पक्षपातपूर्ण कार्य किया जाता रहा है, जिससे विपक्षी भाजपा पार्षद लगातार उपेक्षा का शिकार बन रहे हैं, नगर पालिक निगम में हर विभाग में भारी भ्रष्टाचार व अनियमितता हावी है। जिससे जनहित, शहर हित के काम बुरी तरह बाधित हैं। अत्यंत महत्वपूर्ण पद पर आसीन निगम अध्यक्ष दलगत राजनीति के कारण इन समस्याओं का निदान करने के बजाय आंख बंद किये हुये हैं। यह कहना भी गलत नहीं होगा कि ऐसे गलत कार्यों में उनका भी प्रश्रय प्राप्त है। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय ने कहा कि नगर निगम अध्यक्ष के विरुद्ध भाजपा पार्षद दल ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है। जो अग्रिम कार्यवाही सम्मिलन में पारित भी होगा। इसके पूर्व भी भाजपा पार्षद दल ने महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था, जिसका सामना करने के बजाय महापौर सहित सत्ता दल के सभी पार्षद शहर छोड़ कर भाग खड़े हुये थे। नगर निगम अध्यक्ष के विरुद्ध लाये गये इस अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने का साहस निगम में बैठा सत्ताधारी दल दिखाये। शहर की जनता भी इनकी करनी से बखूबी परिचित हो चुकी है।

 कलेक्ट्रेट पहुँच कर हस्ताक्षर युक्त अविश्वास प्रस्ताव देने वाले भाजपा पार्षदों में योगेन्द्र पाण्डेय, नरसिंह राव, दिगम्बर राव,राजपाल कसेर,आलोक अवस्थी, मोती राम बघेल, निर्मल पाणिग्रही,धनसिंह नायक,दयावती देवांगन,भारती श्रीवास्तव,दीप्ति पाण्डेय, त्रिवेणी रंधारी,नीलम यादव, ममता पोटाई,रीना घोष, सविता गुप्ता, महेन्द्र पटेल, शंभू नाग शामिल थे।

इस मौके पर नगर मण्डल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता,आर्येन्द्र आर्य, मनोहर तिवारी,विक्रम सिंह यादव,खेमसिंह देवांगन,अभय दीक्षित,योगेश शुक्ला, योगेश ठाकुर, शशि नाथ पाठक, रोशन झा, पंकज आचार्य, तेजपाल शर्मा आदि मौजूद थे।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |