Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव अभी सिर्फ उज्जवला गैस कनेक्शन धारकों को ही इसका लाभ देने के निर्देश...
अभी सिर्फ उज्जवला गैस कनेक्शन धारकों को ही इसका लाभ देने के निर्देश दिए गए हैं-पांच सौ रुपये में सिलेंडर
एक्सक्लूसिव

अभी सिर्फ उज्जवला गैस कनेक्शन धारकों को ही इसका लाभ देने के निर्देश दिए गए हैं-पांच सौ रुपये में सिलेंडर

Harshad Dewangan 03 January 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

रायपुर: सीएम विष्णुदेव साय की अगुवाई में आज छत्तीगसढ़ सरकार के कैबिनेट की मीटिंग नया रायपुर स्थित मंत्रालय में होने जा रही है। यह मीटिंग इसलिए भी खास हैं क्योंकि मंत्रियों को विभागों के आबंटन के बाद यह पहली बैठक है। इस बैठक में मंत्रियों को उनके विभाग से परिचय कराते हुए उनके दायित्वों की जानकारी दी जाएगी।

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

साय कैबिनेट में आज मोदी की गारंटी पर गहनता से चर्चा होगी, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव लाये जायेंगे। जिन दो योजनाओं पर कैबिनेट गंभीरता से मंथन करेगी उनमे महतारी योजना और गरीबों को 500 रुपये में सिलेंडर योजना प्रमुख हैं। इन दोनों योजनाओं को किस तरह अमलीजामा पहनाया जाए और इसका लाभ किस तरह समाज के अंतिम छोर तक पहुंचे इस पर मंत्री और अफसरों के बीच भी वार्ता होगी।

 

 बात सस्ते गैस सिलेंडर की करें तो भाजपा ने अपने घोषणापत्र यानी ‘मोदी की गारंटी’ में इस बात का वादा किया था कि सत्ता में वापसी के बाद वह प्रदेश की जनता को महज 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएँगे। भाजपा अब सरकार में हैं और आज कैबिनेट की बैठक में इस पर चर्चा होगी। तो आखिर सवाल उठने लगे हैं कि आखिर प्रदेश के किन लोगों को यह सस्ता सिलेंडर मिल पायेगा? क्या इनके दायरे में बीपीएल परिवार होगा या सिर्फ अंत्योदय परिवारों के लिए ही यह योजना होगी? या फिर हर परिवार इसका लाभ ले पायेगा?

मीडिया में छपी ख़बरों की माने तो पांच सौ रुपये में सिलेंडर मिलने की आस में बैठे लोगों को झटका लग सकता है। जानकारी के अनुसार अभी सिर्फ उज्जवला गैस कनेक्शन धारकों को ही इसका लाभ देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए सभी उज्जवला गैस कनेक्शनधारकों को संबंधित गैस एजेंसी में ई-केवाईसी करवाना जरूरी है। हालाँकि यह भी संभव हैं की आने वाले दिनों में इसका लाभ गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे परिवारों को मिलेगा। फिलहाल इस संबंध में कोई क्राइटेरिया तय नहीं किया जा सका है। इसी विषय पर कैबिनेट में चर्चा भी होनी हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि प्रदेश में किन परिवारों को महज 500 रुपये में रसोई गैस मिल पाता हैं। कांग्रेस ने चुनाव से पहले भाजपा की इस मुद्दे में घेराबंदी भी की थी। उन्होंने कहा था कि उनके घोषणापत्र में स्पष्ट तौर पर कहा गया हैं कि इसका लाभ सभी को मिलेगा लेकिन भाजपा ने ऐसा नहीं किया हैं।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |