अपनी पसंद की खबर खोजें
कांग्रेस सरकार के वक्त महापौर ढेबर की सुरक्षा में तीन पुलिसकर्मी बतौर PSO पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर ड्यूटी पर लगाए गए थे। ये सार्वजनिक कार्यक्रमों में महापौर को सुपर वीआईपी दिखाने के लिए उनके साथ ही हुआ करते थे, जिन्हे अब इन्हें हटा लिया गया है।
आमतौर पर रायपुर के महापौर को पुलिस सुरक्षाकर्मी दिए जाते रहे हैं। प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस महापौर ढेबर को अब सिर्फ एक पुलिसकर्मी ही नियम अनुसार सुरक्षा के लिए मिलेगा ! इससे पहले तीन PSO (पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर) महापौर के साथ हुआ करते थे।