अपनी पसंद की खबर खोजें
जदयू ने टूट की खबरों को असत्य बताया है और कहा है कि यह सब भाजपा की साजिश है। अब सबसे बड़ा प्रश्न है कि ललन सिंह के बाद जदयू का अगला अध्यक्ष कौन होगा? नाम कई हैं लेकिन नीतीश कुमार की चर्चा सामने आते ही तमाम नाम पीछे छूट जाते हैं। सूत्रों का कहना है कि कार्यकारिणी की बैठक में पहला नाम तो नीतीश कुमार का ही आएगा।लोकसभा चुनाव के पहले बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में परिवर्तन की बात उठी है तो रहस्य से पर्दा उठने का भी बेसब्री से इंतजार है। दिल्ली में गुरुवार को पदाधिकारियों की आधे घंटे की बैठक में बदलाव की पृष्ठभूमि बन चुकी है। अब शुक्रवार की प्रतीक्षा है।
जदयू कार्यकारिणी की बैठक में ही अब पूरी तरह साफ हो पाएगा कि राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के बाद पार्टी की कमान संभालने के लिए कौन आगे आएगा। सर्वसम्मति से जिसके नाम पर भी सहमति बनेगी, कार्यपरिषद उसी पर मुहर लगा देगी। इसके साथ ही जदयू को लेकर हफ्ते भर से चल रही तरह-तरह की चर्चाओं पर विराम लग जाएगा।