Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव कोतवाली पुलिस की अवैध गांजे पर कार्रवाई
कोतवाली पुलिस की अवैध गांजे पर कार्रवाई
एक्सक्लूसिव

कोतवाली पुलिस की अवैध गांजे पर कार्रवाई

Harshad Dewangan 24 December 2023
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

           *रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर अवैध मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने की दिशा में जिला पुलिस द्वारा वृहद अभियान चलाया गया है जिसमें विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत लगातार अवैध शराब, गांजा समेत जुआ-सट्टा पर कार्यवाही की जा रही है । थाना प्रभारीगण मादक पदार्थों पर कार्यवाही के लिए मुखबीर सक्रिय कर सूचनाएं लिया जा रहा है । इसी कड़ी में आज दिनांक 24.12.2023 के सुबह थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे को मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला और पुरुष अवैध गांजा लेकर घरघोड़ा की ओर जाने के लिए बस पकड़ने सीएमओ तिराहा से पैदल-पैदल उर्दना बैरियर की ओर आगे बढ़ रहे हैं । सूचना पर  थाना प्रभारी द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर हमराह उप निरीक्षक दिनेश बहिदार एवं स्टाफ को साथ लेकर उर्दना बैरियर के पास नाकेबंदी किया गया । कुछ देर बाद नाकेबंदी टीम द्वारा मुखबीर के बताए हुलिया अनुसार पैदल आते महिला और पुरुष को रोक कर उन्हें नाकेबंदी के कारणों से अवगत कराते हुए उनके पास रखे दो प्लास्टिक बोरे को गवाहों क समक्ष चेक किया गया जिसमें एक बोरे में 4 किलो मादक पदार्थ गांजा तथा दूसरे प्लास्टिक बोरे में 2 किलो 800 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ विधिवत तौल कराए जाने पर *कुल 6 किलो 800 ग्राम गांजा जुमला कीमती करीब ₹65,000* का संदेही महिला टोभा बाई और अंतो कुमार यादव के कब्जे से बरामद हुआ । संदेहियों को नोटिस देकर गांजा परिवहन के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों कोई संतोषपद्र जवाब नहीं दे पाए । आरोपियों का कृत्य एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध सबूत पाए जाने पर *आरोपी (1) अंतो कुमार यादव पिता खीर सिंधु यादव उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बरखोरिया थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ (2) श्रीमती टोभा बाई पति स्वर्गीय बंशीधर यादव उम्र 54 वर्ष निवासी लाखा मेन रोड़ थाना कोतवाली जिला रायगढ़* पर थाना कोतवाली में धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की जाकर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है । सीएसपी रायगढ़ अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर गांजा रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे, उप निरीक्षक दिनेश बहिदार, प्रधान आरक्षक जगदीश नायक, आरक्षक जगमोहन ओग्रे, भगवती प्रसाद रत्नाकर, गणेश भगत, वीरेंद्र कुमार कंवर, प्रदीप मिंज की अहम भूमिका रही है । थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर आरोपियों द्वारा गांजा प्राप्त करने के स्रोत एवं शहर के सप्लाई के माध्यम की ओर जांच की जा रही है, कोतवाली पुलिस की मादक पदार्थों पर आगे भी कार्यवाही जारी रहेगा ।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |