अपनी पसंद की खबर खोजें
रायगढ़। धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र में हाथियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को क्षेत्र में फिर से एक 20 वर्षीय हाथी की मौत का मामला सामने आया है। प्रथमदृष्टया हाथी की मौत का कारण बिजली करंट लगने से होना पाया गया है। क्षेत्र के एक किसान के खेत की सुरक्षा के लिए लगाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आकर इस 20 साल के नर हाथी की मौत हुई है। मौके पर हाथी का शव पैरा (पुवाल) से ढका हुआ मिला है।
इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक वन विभाग द्वारा महिपाल नामक खेत मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिस पर उसने करंट का जाल बिछाने की बात कबूल कर ली है। खम्हार दक्षिण इलाके में एक हाथी का शव मिलने की सूचना पर बुधवार को डीएफओ अभिषेक जोगावत दलबल सहित तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद आवश्यक विभागीय जांच-कार्रवाई शुरू की गई। बता दें कि बोरो रेंज के इस क्षेत्र में कुछ समय से 22 हाथियों का बड़ा दल विचरण कर रहा था। बोरो वन परिक्षेत्र अंर्तगत हुई इस घटना के बारे में विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हाथी का शव करीब 2 दिन पुराना है। बताया जा रहा है।