अपनी पसंद की खबर खोजें
जांजगीर-चांपा। कलेक्टर के निर्देशन में खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल प्रभारी उत्तम प्रसाद खूँटे, खनिज निरीक्षक द्वारा जिला जॉजगीर चॉपा के शिवरीनारायण, बिर्रा, बम्हनीडीह एवं पीथमपुर क्षेत्र में खनिजो के अवैध परिवहन वाहनो व अवैध भण्डारण करने वाले स्थलो का औचक जाँच किया गया।
खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा ने बताया कि जिले में अवैध परिवहन करने वाले खनिज रेत के 07 प्रकरण (05 ट्रैक्टर, 02 हाईवा) दर्ज किया गया। इस प्रकार जिले में खनिजो के अवैध परिवहन करने वाले 07 वाहनो को जप्त कर अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया जाकर खनिज नियमो के तहत कार्यवाही की जाएगी समस्त वाहनो को पुलिस अभिरक्षा मे रखा गया है।