Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव अब तक का सबसे अधिक” काला धन,कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद ...
अब तक का सबसे अधिक” काला धन,कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के खिलाफ आयकर विभाग की छापेमारी जारी
एक्सक्लूसिव

अब तक का सबसे अधिक” काला धन,कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के खिलाफ आयकर विभाग की छापेमारी जारी

Harshad Dewangan 10 December 2023
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

           Azaad-bharat न्यूज.     कांग्रेस   के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के ओडिशा और रांची स्थित ठिकानों तथा डिस्टिलरी समूह और उससे जुड़ी संस्थाओं के खिलाफ आयकर विभाग की छापेमारी जारी है. इस छापेमारी में अभी तक “बेहिसाब” नकदी जब्त की गई है और इसका आंकड़ा 290 करोड़ रुपये के पार जा सकता है.

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

यह किसी भी एजेंसी द्वारा एक ही ऑपरेशन में पकड़ा गया “अब तक का सबसे अधिक” काला धन हैं. इसके अलावा 3 सूटकेस ज्वेलरी मिली है. सूत्रों ने बताया कि अभी तक 250 करोड़ रुपये से अधिक नकदी जब्त की जा चुकी है और ओडिशा में सरकारी बैंक शाखाओं में लगातार नकदी जमा की जा रही है. ये नोट अधिकतर 500 रुपये के हैं.

सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग ने करेंसी नोटों की गिनती के लिए लगभग 40 बड़ी और छोटी मशीनें तैनात की हैं और गिनती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए विभाग और बैंक के और भी कर्मचारियों को बुलाया गया है. यह छापेमारी 6 दिसंबर को बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड और अन्य के खिलाफ शुरू हुई थी यानि छापेमारी का यह चौथा दिन है. बालांगिर जिले के विभिन्न स्थानों पर 100 से अधिक आयकर विभाग अधिकारियों को तैनात किया गया था. रांची स्थित धीरज प्रसाद साहू के परिसरों पर छापेमारी जारी है.


भारतीय एसबीआई बालांगिर के क्षेत्रीय प्रबंधक भगत बेहरा ने बताया, ‘अभी हम दो दिनों के भीतर सभी पैसे गिनने के लक्ष्य को लेकर मिलकर काम कर रहे हैं. 50 कर्मचारी पैसे की काउंटिंग कर रहे हैं और अन्य को जल्द ही हमारे साथ शामिल होने के लिए बुलाया गया है. हमें मनी बैग के 176 बैग मिले हैं और हमने केवल 40 बैग की गिनती पूरी की है, अब बाकी बचे हैं. पैकेटों की गिनती जारी है. जिन 46 बैग की हमने काउंटिंग की है उनमें से हमें 40 करोड़ मिले हैं. कुछ पैसे टिटलागढ़ में भी गिने गए लेकिन वह कितनी राशि है यह अभी भी साफ नहीं हो सका है. आयकर और पुलिस विभाग ने बैंक क्षेत्रों में पूरी सुरक्षा व्यवस्था की है.’

इनके अलावा, जब्त की गई नकदी को राज्य के सरकारी बैंकों तक पहुंचाने के लिए विभाग द्वारा और वाहनों की भी मांग की गई है. सूत्रों ने कहा कि धीरज प्रसाद साहू से जुड़े परिसर को भी तलाशी के हिस्से के रूप में कवर किया गया. साहू शराब कारोबार से जुडे़ हुए हैं. सूत्रों ने बताया कि कर अधिकारी अब कंपनी के विभिन्न अधिकारियों और इसमें शामिल अन्य लोगों के बयान दर्ज कर रहे हैं. नकदी की गिनती शनिवार तक समाप्त होने की उम्मीद है.

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |