Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम राजनीति राज्य स्थापना दिवस का उल्लास, मूणत पहुंचे माता शोलापुरी के मंदिर, म...
राज्य स्थापना दिवस का उल्लास, मूणत पहुंचे माता शोलापुरी के मंदिर, मांगा BJP की जीत का आशीर्वाद
राजनीति

राज्य स्थापना दिवस का उल्लास, मूणत पहुंचे माता शोलापुरी के मंदिर, मांगा BJP की जीत का आशीर्वाद

01 November 2023
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

श्री राजेश मूणत का सघन जनसम्पर्क अभियान जारी

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

श्री राजेश मूणत ने जनता को दी छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

कांग्रेस की घोषणाओं पर मूणत का पलटवार, कहा -मतदान वाले दिन जनता कांग्रेस के झूठ का हिसाब करेगी

बिजली बिल हाफ की जगह महंगी की बिजली, अब मुफ्त का झूठा वादा कर रही है कांग्रेस: मूणत

मूणत का कांग्रेस के प्रचार अभियान पर कसा तंज- कहा- जनता कह रही है ' कांग्रेस पीछा छोड़ा,घर जाओ"

रायपुर/ 01 नवंबर 2023/ पूर्व कैबिनेट मंत्री औऱ रायपुर पश्चिम विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी श्री राजेश मूणत बुधवार को अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान के दौरान खमतराई स्थित श्री श्री सोलापुरी माता के दर्शन करके छत्तीसगढ़ की खुशहाली और उन्नति के लिए प्रार्थना की। माता के दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि मैं हर दिन अपने जनसम्पर्क अभियान की शुरुआत देवालयों में दर्शन लाभ लेकर करता हूं, किंतु आज छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस है,इसलिए भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी के रूप में माता शोलापुरी की वंदना करके दिन की शुरुआत की है। मां से प्रार्थना है कि वह चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के हर प्रत्याशी को जीत का आशीर्वाद देकर रायपुर पश्चिम समेत संपूर्ण छत्तीसगढ़ में हमे जनदेवा करने का अवसर प्रदान करे। 

बहरहाल श्री राजेश मूणत भाजपा के जनसंपर्क अभियान के दौरान लगातार बैठको , डोर टू डोर जनसंपर्क और रैलियों सभाओं में शामिल हो रहे हैं।

श्री मूणत ने बताया कि जब मैं लोगों के घर जाता हूं, तो ऐसा एहसास ही नही होता है कि मैं चुनाव प्रचार में निकला हूं ,अपितु मुझे तो अपने ही परिवार के सदस्यों के साथ वक़्त गुजराने का एहसास होता है। भले ही बीते 5 साल वक़्त मुश्किल रहा, लेकिन "रायपुर पश्चिम" क्षेत्र की जनता ने मुझे सदैव उतना ही प्यार दिया है।मुझे जनता से एक नेता से अधिक मुझे परिवार के सदस्य की तरह लोगो का स्नेह प्राप्त हो रहा है। मूणत ने आगे कहा कि जनता से मिल रहे अभूतपूर्व प्रेम से अभिभूत हूं। यह प्रेम मुझे जनसंघर्ष करने की प्रेरणा देता है,इसलिए जनता की उम्मीदों में बंधकर ,मैं तमाम थकान के बाबजूद पूरी ऊर्जा के साथ चुनाव जीतने के लिए अपने संकल्प को रोजाना दोहरा पाता हूं।

श्री राजेश मूणत ने बुधवार को किये गए जनसम्पर्क अभियान के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि आज हमने लगभग 2200 घरों तक अपनी पहुंच दर्ज कराई। उन्होंने राज्य की जनता को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन विशेष था,इसलिये हमने सुबह सोलापुरी माता मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जनसंपर्क की शुरुवात की। 

 उसके पश्चात सुबह 9 बजे से 12 तक वीर शिवाजी वार्ड में, ठक्कर बापा वार्ड, कन्हैया लाल बाजारी वार्ड में घर घर पहुंचे और स्थानीय नागरिकों से स्नेहिल भेंट कर उनका हाल जाना। 

पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने बताया कहा कि जनसम्पर्क अभियान के दौरान आमजनों में जनता में भूपेश बघेल सरकार की वादाखिलाफी को लेकर जबरदस्त आक्रोश देख रहे हैं।

मूणत ने कहा कि कांग्रेस ने जनघोषणा में वादे के मुताबिक बिजली बिल हाफ नहीं किया है ,बल्कि बिजली बिल में चार गुना की वृद्धि कर दी है, अब कांग्रेस वाले फिर मुफ्त बिजली देने की झूठी बात कर रहे हैं। मूणत ने कहा कि जनता बीते 5 साल के दौरान आये बिजली बिल का हिसाब लेकर बैठी है। वह कांग्रेस के नए झूठ में नहीं फंसने वाली ,क्योंकि उसने मतदान वाले दिन भूपेश बघेल सरकार के झूठ का हिसाब करने का फैसला कर लिया है।

श्री राजेश मूणत ने कहा कि मैंने अगर मैंने रायपुर पश्चिम क्षेत्र में काम किया है,तो जनता का आशीर्वाद जरूर मिलेगा। 

मूणत ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार अपने बजट में उद्योगपतियों के बिजली का बिल माफ़ किया है,जबकि जनता को अपना झूठा घोषणा पत्र थमाया था।

मूणत ने कहा कि कोरोनाकाल में गरीब परिवार परेशान थे, केंद्र सरकार ने 5 किलो प्रति व्यक्ति चावल मुफ्त में दिया,लेकिन छत्तीसगढ़ की झूठी सरकार ने चावल गरीबो को देने के स्थान पर उसे खुद खा गई। 

पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता जनता के सामने हाथ जोड़कर खड़े हैं,लेकिन जनता उनसे कह रही है कि कांग्रेस पीछा छोडो, जाओ अपने घर। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस के झूठ से त्रस्त हो चुकी है और 2023 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जनादेश देगी।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |